facebookmetapixel
₹30 में 4 किमी सफर? दिल्ली में लॉन्च होने जा रही है भारत टैक्सी, ओला-उबर की बढ़ी टेंशन!ट्रंप ने किया ‘वॉरियर डिविडेंड’ का ऐलान, 14.5 लाख सैन्य कर्मियों को एकमुश्त मिलेंगे 1,776 डॉलरKSH International IPO: अब तक 28% भरा इश्यू, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं; ग्रे मार्केट ये दे रहा इशारा77% तक रिटर्न देने को तैयार ये Realty Stock! ब्रोकरेज ने कहा- नए शहरों में विस्तार से तेजी की उम्मीदCAFE-3 मानकों पर विवाद अब PMO तक पहुंचा, JSW MG और Tata Motors ने उठाया मुद्दाPaytm पर खतरे की घंटी! Infosys और Britannia पर दांव लगाने की सलाह, चेक करें टारगेट्स, स्टॉप-लॉसStocks to Watch today: HCLTech से लेकर Tata Motors और Paytm तक, गुरुवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरचुनाव से पहले बिहार की तिजोरी पर भारी बोझ, घाटा तीन गुना बढ़ाStock Market Update: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 145 अंक टूटा; निफ्टी 25800 के नीचे फिसलाक्या देरी से बिगड़ रही है दिवाला समाधान प्रक्रिया?

बेमौसम बारिश से फसलों को पहुंच रहा नुकसान: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

Last Updated- December 11, 2022 | 1:42 PM IST

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा कि बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है और सरकार नुकसान का आकलन करने के लिए राज्यों से जानकारी का इंतजार कर रही है।

तोमर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘निश्चित रूप से, बेमौसम बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। सर्वेक्षण चल रहा है और हम नुकसान की सीमा का आकलन करने के लिए राज्यों से सूचना का इंतजार कर रहे हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि किसान मानसून पर निर्भर हैं, जो अप्रत्याशित है। उन्होंने कहा कि सभी उपायों के बावजूद, किसान प्रकृति पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों के पास राज्य आपदा राहत कोष है जिसका उपयोग वे किसानों को मुआवजा प्रदान करने के लिए कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि फसल को हुए नुकसान की सीमा का आकलन करने की उचित प्रक्रिया के बाद राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से और राशि जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) जल्द ही घोषित किया जाएगा। 

कृषि मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार रबी फसलों, विशेष रूप से तिलहन और दलहन की बुवाई देशभर में शुरू हो गई है और अब तक लगभग 7.34 लाख हेक्टेयर भूमि पर बुवाई हो चुकी है। गेहूं मुख्य रबी की फसल है लेकिन राज्यों से इसकी बुवाई के आंकड़े अभी तक नहीं मिले हैं।

First Published - October 15, 2022 | 1:09 PM IST

संबंधित पोस्ट