facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

डॉनल्ड ट्रंप को ₹217 करोड़ देगा YouTube, 2021 के अकाउंट सस्पेंशन से जुड़ा है मामला

Advertisement

YouTube ने उस समय साफ तौर पर नहीं बताया था कि ट्रंप ने कौन से नियम तोड़े थे, लेकिन बयान में कहा गया था कि यह कदम 'संभावित हिंसा की आशंका' को देखते हुए उठाया गया।

Last Updated- September 30, 2025 | 8:18 AM IST
Youtube report 2024: The magic of cricket, moye-moye and Lok Sabha elections क्रिकेट, मोये-मोये और लोक सभा चुनावों का चला जादू

Google का वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से समझौता कर लिया है। यह समझौता उस केस को लेकर हुआ है जो ट्रंप ने 2021 में अपने अकाउंट सस्पेंड किए जाने के बाद किया था। ट्रंप का अकाउंट 6 जनवरी को अमेरिकी संसद (कैपिटल) पर हुए हमले के बाद बंद कर दिया गया था।

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समझौते के तहत कुल 24.5 मिलियन डॉलर (करीब 217 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। इसमें से 22 मिलियन डॉलर ट्रंप के कहने पर व्हाइट हाउस में बनने वाले नए बॉलरूम (भव्य हॉल) के निर्माण पर खर्च होंगे। बाकी के 2.5 मिलियन डॉलर उन अन्य लोगों को दिए जाएंगे जिन्होंने YouTube पर सेंसरशिप का आरोप लगाया था। इनमें लेखिका नाओमी वुल्फ, अमेरिकन कंजरवेटिव यूनियन और कुछ अन्य लोग शामिल हैं।

क्यों हुआ था डॉनल्ड ट्रंप का अकाउंट सस्पेंड?

YouTube ने उस समय साफ तौर पर नहीं बताया था कि ट्रंप ने कौन से नियम तोड़े थे, लेकिन बयान में कहा गया था कि यह कदम ‘संभावित हिंसा की आशंका’ को देखते हुए उठाया गया। ट्रंप का अकाउंट 2023 में दोबारा बहाल कर दिया गया।

इससे पहले ट्रंप ने Meta (Facebook, Instagram) और X (Twitter) के साथ भी ऐसे ही समझौते किए थे। Meta ने 25 मिलियन डॉलर चुकाए थे, जबकि X ने 10 मिलियन डॉलर दिए थे। सोशल मीडिया ही नहीं, ट्रंप ने बड़ी मीडिया और मनोरंजन कंपनियों पर भी केस किए। Disney (जो ABC News का मालिक है) ने दिसंबर में 15 मिलियन डॉलर और 1 मिलियन डॉलर कानूनी खर्च के तौर पर दिए। यह पैसा ट्रंप के लिए बनाए जाने वाले ‘राष्ट्रपति फाउंडेशन और म्यूजियम’ में इस्तेमाल होना है।

Paramount (CBS News की मालिक) ने जुलाई में 16 मिलियन डॉलर देकर केस खत्म किया। ट्रंप का आरोप था कि 2024 चुनाव के दौरान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का एक इंटरव्यू गलत तरीके से एडिट कर दिखाया गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान हुआ।

बाकी मीडिया पर भी केस

ट्रंप ने Wall Street Journal और The New York Times पर भी मुकदमे दायर किए हैं। हालांकि, न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ किया गया केस जज ने तुरंत खारिज कर दिया। ट्रंप अब केवल मीडिया या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने अमेरिकी यूनिवर्सिटीज और कानूनी फर्मों पर भी मुकदमे शुरू किए हैं। उनका कहना है कि ये संस्थान भी उनके खिलाफ काम कर रहे थे।

Advertisement
First Published - September 30, 2025 | 8:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement