facebookmetapixel
Advertisement
60 साल से पहले भी बंद कर सकते हैं अटल पेंशन योजना खाता, जानें निकासी के नियमसोलर ग्रुप का दक्षिण अफ्रीका में बड़ा दांव, ₹12,951 करोड़ में ओम्निया होल्डिंग्स को खरीदने की तैयारीचीन से डिफेंस टेक्नोलॉजी में कितना पीछे है भारत? 13 गुना खर्च का अंतर, पनडुब्बियों से फाइटर जेट तक देखें मुकाबलासऊदी अरब की बड़ी तेल पाइपलाइन बंद, जल्द शुरू नहीं हुई तो दुनिया की 4% सप्लाई पर खतराDefence Sector के 9 शेयरों पर ब्रोकरेज की राय, इन 4 में दिखा सबसे ज्यादा दम; 35% तक तेजी के अनुमान5-6 कंपनियों में की नौकरी, लेकिन PF खाते नहीं किए मर्ज? इन 5 दिक्कतों से हो सकता है सामनाTRAI कर रहा एयरटेल, जियो की Vi के खिलाफ शिकायत की जांच, MNP में कथित गड़बड़ियों का मामलाथोक महंगाई अगस्त में बढ़कर 9.92% पर, खाने-पीने की चीजों से लेकर ईंधन तक बढ़े दामSGB 2019-20 सीरीज X ने दिया 264 फीसदी रिटर्न, RBI ने 15,328 रुपये प्रति यूनिट तय किया एग्जिट प्राइसडीपफेक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! गुजरात हाई कोर्ट की कार्यवाही पर रोक, AI कंटेंट को लेकर केंद्र की याचिका पर सुनवाई

World Population: अमेरिकी जनगणना ब्यूरो का अनुमान, 8 अरब के पार हो गई विश्व की जनसंख्या

Advertisement

ब्यूरो का अनुमान है कि वैश्विक जनसंख्या ने यह सीमा 26 सितंबर को पार की।

Last Updated- November 11, 2023 | 10:11 AM IST
world population
Representative Image

दुनिया की आबादी आठ अरब के पार हो गई है, लेकिन विश्व जनसंख्या वृद्धि में धीमी गति की दीर्घकालिक प्रवृत्ति जारी है। यह बात अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने बृहस्पतिवार को कही।

ब्यूरो का अनुमान है कि वैश्विक जनसंख्या ने यह सीमा 26 सितंबर को पार की। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने एक बयान में कहा है कि वैस तो संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया था कि यह संख्या 10 महीने पहले पार हो गई थी और 22 नवंबर, 2022 को ‘आठ अरब जनसंख्या का दिन’ घोषित किया गया था।

ब्यूरो के अनुसार यह विसंगति देशों द्वारा जनगणना की अलग-अलग पद्धति के कारण या बिल्कुल गणना नहीं करने के कारण हो सकती है। इसके अनुसार, कई देशों में जन्म और मृत्यु दर्ज करने की प्रणाली का अभाव है।

ब्यूरो के अनुसार, भारत और नाइजीरिया जैसे कुछ सबसे अधिक आबादी वाले देशों ने एक दशक से अधिक समय से जनगणना नहीं की है। विश्व जनसंख्या वृद्धि की दर 1960 और 2000 के बीच दोगुनी होने के बाद से धीमी हो गई है।

कनाडा जैसे देशों में वृद्धावस्था मृत्यु दर में कमी आ रही है, जबकि नाइजीरिया जैसे देशों में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में कमी देखी गई है।

Advertisement
First Published - November 11, 2023 | 10:11 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement