facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

US Tariff: अमेरिका का बड़ा फैसला, कनाडा और मैक्सिको पर 30 दिनों तक नहीं लगेगा टैरिफ

Advertisement

US Tarrif: यह कदम तब उठाया गया जब दोनों देशों ने सीमा सुरक्षा और ड्रग तस्करी को लेकर ट्रंप की चिंताओं को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए।

Last Updated- February 04, 2025 | 7:45 AM IST
Tariff War
US President Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को मैक्सिको और कनाडा पर प्रस्तावित टैरिफ को 30 दिनों के लिए रोकने का फैसला किया है। यह कदम तब उठाया गया जब दोनों देशों ने सीमा सुरक्षा और ड्रग तस्करी को लेकर ट्रंप की चिंताओं को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए।

नॉर्थ अमेरिका में संभावित व्यापार युद्ध की आशंका के बीच राहत की खबर सामने आई है। इस विवाद से आर्थिक विकास में गिरावट, महंगाई और व्यापारिक संबंधों में तनाव बढ़ने का खतरा था।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, “मैं इस प्रारंभिक नतीजे से बेहद खुश हूं। शनिवार को घोषित किए गए टैरिफ को 30 दिनों के लिए रोका जाएगा ताकि कनाडा के साथ अंतिम आर्थिक समझौता किया जा सके। सबके लिए न्याय जरूरी है।”

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने X पर जानकारी दी कि उनकी सरकार इस दिशा में कई अहम कदम उठाएगी। इनमें एक फेंटानिल जार की नियुक्ति, मैक्सिकन कार्टेल्स को आतंकवादी संगठन घोषित करना और अमेरिका के साथ मिलकर संयुक्त टास्क फोर्स बनाना शामिल है। यह टास्क फोर्स संगठित अपराध, फेंटानिल की तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने पर काम करेगी।

शनिवार को ट्रंप ने ऐलान किया कि वे कनाडा और मैक्सिको से आने वाले सामानों पर 25% टैरिफ लगाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने चीन से इम्पोर्ट होने वाले सामानों पर 10% टैरिफ लगाने का भी प्रस्ताव रखा है। ट्रंप की योजना में कनाडा से आयातित ऊर्जा संसाधनों पर 10% टैरिफ लगाने का प्लान भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन से इस माह शुरू होगी एफटीए पर बातचीत, वहां के व्यापार और वाणिज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स आएंगे भारत

फिलहाल के लिए टली ट्रेड वॉर, लेकिन अनिश्चितता बरकरार

अमेरिका और मेक्सिको के बीच फिलहाल ट्रेड वॉर टल गया है। दोनों देशों के बीच ड्रग तस्करी और अवैध इमिग्रेशन को लेकर बातचीत का टाइम दिया गया है। हालांकि, चाइना से होने वाले इम्पोर्ट पर 10% टैरिफ अभी भी लागू है। ट्रंप जल्द ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इस पर डिस्कशन करेंगे।

ट्रेड वॉर का इमीडिएट खतरा भले ही टल गया हो, लेकिन भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ट्रंप दोबारा टैरिफ लगा सकते हैं और यूरोपियन यूनियन से इम्पोर्ट होने वाली प्रोडक्ट्स पर भी टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। शनिवार को ट्रंप ने मेक्सिको और कनाडा से इम्पोर्ट होने वाले प्रोडक्ट्स पर 25% टैरिफ लगाने का निर्देश दिया था। इसके अलावा, कनाडा से ऑयल, नैचुरल गैस और इलेक्ट्रिसिटी पर 10% अलग से टैरिफ लगाया गया है।

हालांकि ट्रंप पहले ही इन एक्शन्स के हिंट दे चुके थे, फिर भी ये कदम इन्वेस्टर्स, बिज़नेसमैन और लॉमेकर्स के लिए सरप्राइजिंग साबित हुए।

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 7:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement