facebookmetapixel
Advertisement
429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारStock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में तेजी से निफ्टी की 7 दिन की गिरावट थमीStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनबिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकाना

US Fed Rates: फेडरल रिजर्व ने नहीं घटाई ब्याज दरें, ट्रंप की मांग को किया नजरअंदाज

Advertisement

US Fed Rates: अमेरिका ने फेड दरों में बदलाव नहीं किया, ट्रंप ने भारत पर 25% आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया।

Last Updated- July 31, 2025 | 7:36 AM IST
US Fed rates by Chair Jerome Powell
US Fed Chair Jerome Powell (PC- Reuters)

US Fed Rates: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने इस साल लगातार पांचवीं बार अपनी प्रमुख शॉर्ट टर्म इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इस फैसले के साथ ब्याज दर लगभग 4.3 फीसदी पर बनी हुई है, जहां यह पिछले साल तीन बार की कटौती के बाद स्थिर है।

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कई बार फेड से ब्याज दरों में कटौती की मांग की थी, लेकिन इसे फेड ने नजरअंदाज किया।

फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल का कहना है कि यदि ट्रंप द्वारा लगाए गए व्यापक टैरिफ (आयात शुल्क) नहीं होते, तो अब तक दरों में कटौती की जा सकती थी। पॉवेल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि आयात शुल्क का मुद्रास्फीति और समग्र अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसे स्पष्ट रूप से समझे बिना कोई अगला कदम उठाना जल्दबाज़ी होगी।

अमेरिका में आयात शुल्कों के चलते घरेलू बाज़ार में कुछ उत्पादों जैसे उपकरणों, फर्नीचर और खिलौनों की लागत बढ़ गई है। इसका असर महंगाई पर भी दिखा है—हालांकि कुल मिलाकर महंगाई दर में थोड़ी ही वृद्धि हुई है और यह आर्थिक विश्लेषकों की अपेक्षाओं से कम रही है।

इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिज़र्व के भीतर ब्याज दरों को लेकर मतभेद उभरते नजर आए हैं। गवर्नर क्रिस्टोफर वालर और मिशेल बोमन ने कर्ज की लागत घटाने के पक्ष में मतदान किया, जबकि चेयरमैन जेरोम पॉवेल सहित नौ अधिकारियों ने मौजूदा दरें बरकरार रखने का समर्थन किया। यह पहली बार है जब वॉशिंगटन स्थित सात फेड गवर्नरों में से दो ने इस तरह असहमति जताई है। एक अन्य गवर्नर, एड्रियाना कुग्लर, बैठक में अनुपस्थित रहीं और उन्होंने मतदान नहीं किया।

फेड द्वारा ब्याज दर में कटौती न करने का फैसला, व्हाइट हाउस और फेड के बीच टकराव को और गहरा कर सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप पहले भी कई बार केंद्रीय बैंक से दरें घटाने की मांग कर चुके हैं ताकि आर्थिक मोर्चे पर उनका नियंत्रण और प्रभाव बढ़ाया जा सके—विशेष रूप से ऐसे समय में जब फेड कुछ गिनी-चुनी स्वतंत्र संघीय संस्थाओं में से एक के रूप में कार्य कर रहा है।

ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% आयात शुल्क

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका 1 अगस्त से भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 25 फीसदी शुल्क लगाएगा। साथ ही, उन्होंने रूस से ईंधन खरीदने वाले देशों पर ‘जुर्माना’ लगाने की भी बात कही है।

ट्रंप प्रशासन इससे पहले अप्रैल में भारत पर 26 फीसदी जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा कर चुका था। मौजूदा समय में भारत से अमेरिका को किए जाने वाले निर्यात पर Most Favoured Nation (MFN) टैग के तहत लगने वाले शुल्क के अतिरिक्त 10 फीसदी का बुनियादी शुल्क लिया जा रहा है।

यह फैसला ऐसे समय पर सामने आया है जब भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ताएं नतीजे तक नहीं पहुंच सकीं। दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए पांच दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन 1 अगस्त की समयसीमा से पहले किसी ठोस सहमति पर नहीं पहुंचा जा सका।

अमेरिका ने अपने व्यापारिक साझेदार देशों पर जवाबी शुल्क लगाने की अंतिम समयसीमा 1 अगस्त तय की थी, और अब ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत पर यह शुल्क लागू किया जाएगा।

(-एजेंसी इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - July 31, 2025 | 7:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement