facebookmetapixel
Advertisement
Kotak MF की इस स्कीम ने दिया 38 गुना रिटर्न, ₹10,000 की मंथली SIP से 21 साल में बना ₹1.85 करोड़ का फंडRajputana Stainless IPO: 9 मार्च से खुलेगा ₹255 करोड़ का आईपीओ, क्या करती है कंपनी? चेक करें डिटेल्सPM Kisan की 22वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, मार्च में आएंगे ₹2,000 या नहीं? जानें लेटेस्ट अपडेटMiddle East Crisis: क्या युद्ध के बीच आपका ट्रैवल इंश्योरेंस काम आएगा? जानें ‘वॉर क्लॉज’ का पूरा सचहमले से पहले बासमती चावल के गोदाम भर रहा था ईरानहोर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत समेत एशियाई देशों में बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दामईरानी हमलों के बाद कतर ने LNG उत्पादन रोका, भारत ने उद्योगों के लिए गैस की सप्लाई घटाईभारत संघर्ष समाप्त करने के पक्ष में कर रहा आवाज बुलंद, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकतादेश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, वैकल्पिक आयात मार्गों पर फोकस: हरदीप सिंह पुरीनिवेश लक्ष्य की दूरी के हिसाब से ही हो लाइफ साइकल फंड की मियाद

US Elections 2024: ट्रंप ने एरिजोना में भी जीत दर्ज की, सभी सात प्रमुख राज्यों में हैरिस को हराया

Advertisement

एरिजोना में जीत के साथ ट्रंप के ‘इलेक्टोरल वोट’ की संख्या 312 पहुंच ग ई है जबकि निवर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को 226 वोट मिले हैं।

Last Updated- November 10, 2024 | 9:57 AM IST
Donald Trump
Representative Image

अमेरिका में हाल में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एरिजोना राज्य में भी विजयी परचम लहराया। इसके साथ ही उन्होंने सभी सात प्रमुख राज्यों में डेमोक्रेटिक पार्टी की अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को हरा दिया है।

इस चुनाव में सात प्रमुख राज्य एरिजोना, नेवादा, विस्कॉन्सिन, मिशिगन, पेन्सिलवेनिया, नॉर्थ कैरोलाइना और जॉर्जिया थे। एरिजोना में जीत के साथ ट्रंप के ‘इलेक्टोरल वोट’ की संख्या 312 पहुंच ग ई है जबकि निवर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को 226 वोट मिले हैं।

एरिजोना में 11 इलेक्टोरल वोट हैं। रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट में फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया है और वह प्रतिनिधि सभा में बहुमत बरकरार रखने के लिए तैयार है। अभी, पार्टी के पास सीनेट में 52 सीट हैं जबकि डेमोक्रेट के पास 47 सीट हैं। प्रतिनिध सभा में रिपब्लिकन अभी तक डेमोक्रेट की 209 सीटों के मुकाबले 216 सीट हासिल कर चुके हैं।

बहुमत का आंकड़ा 218 है। रिपब्लिकन को विश्वास है कि उन्हें बहुमत के लिए आवश्यक सीट मिल जाएंगी। साल 2020 में निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन 1996 में बिल क्लिंटन के बाद एरिजोना से जीत दर्ज करने वाले पहले डेमोक्रेट बने थे। ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान सीमा सुरक्षा, आव्रजन और अवैध शरणार्थियों द्वारा किए जाने वाले अपराधों के मुद्दों पर बात की थी। ट्रंप ने अवैध शरणार्थियों को वापस उनके देश भेजने का संकल्प लिया था।

एरिजोना छठा राज्य है जिसे ट्रंप ने बाइडन से छीन लिया है जहां उन्हें 2020 में जीत मिली थी। इसके अलावा ट्रंप ने इस साल जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, पेन्सिलवेनिया और विस्कॉन्सिन में भी जीत हासिल की है जो पहले बाइडन ने जीते थे। ट्रंप ने नॉर्थ कैरोलाइना में भी जीत दर्ज की है। ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे।

Advertisement
First Published - November 10, 2024 | 9:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement