facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

US China Trade War: ट्रंप ने चीन पर लगाया 104% टैरिफ, ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट

Advertisement

टैरिफ वॉर के चलते वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है। S&P 500 फरवरी में अपने उच्चतम स्तर से अब तक 20% तक गिर चुका है।

Last Updated- April 09, 2025 | 9:55 AM IST
Trump and Xi Jinping

US China Trade War: अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापारिक तनाव अब और ज्यादा गहरा सकता है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका बुधवार (8 अप्रैल) को पूर्वी समयानुसार रात 12:01 बजे (0401 GMT) से चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ लागू करेगा। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। यह फैसला अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार विवाद को और बढ़ा सकता है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि चीन जैसी कुछ देश अमेरिका के साथ अनुचित व्यापार कर रहे हैं। हाल के हफ्तों में ट्रंप ने कई बार विदेशी देशों पर यह आरोप लगाया कि वे अमेरिकी सामान पर भारी टैक्स लगाते हैं और अमेरिका की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

अमेरिका चीन के बीच व्यापारिक वार्ताएं स्थगित

सोमवार (7 अप्रैल) को राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर चीन ने हाल ही में लगाए गए 34% के जवाबी टैरिफ वापस नहीं लिए, तो अमेरिका और भी ज्यादा टैरिफ लगा सकता है। बीजिंग पर पहले दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर चीन ने आगे कोई और कदम उठाया तो अमेरिका तुरंत और कहीं ज्यादा सख्त टैरिफ लगाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अमेरिका चीन के साथ सभी व्यापारिक वार्ताएं स्थगित कर रहा है और अब वह अन्य देशों के साथ समझौते करने को प्राथमिकता देगा।

व्हाइट हाउस ने AFP को बताया है कि बुधवार से लागू होने वाले पहले से घोषित 34% टैरिफ के साथ अब इस नई टैरिफ बढ़ोतरी को भी जोड़ा जाएगा, जिससे इस साल चीन से आयात पर कुल टैरिफ 104% तक पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि ट्रंप ने 2 अप्रैल को भारत से होने वाले आयात पर भी 26% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जो उनकी व्यापक व्यापार नीति बदलाव का हिस्सा है।

Also read: Trump tariffs: Apple यूजर्स को लगेगा झटका, iPhone 16 Pro 30% तक हो सकता है महंगा

चीन ने ट्रंप के टैरिफ धमकी करार दिया

इससे पहले चीन ने ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने की धमकी को “ब्लैकमेल” बताया था और कहा था कि वह “आखिरी दम तक मुकाबला करेगा”। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “चीन के खिलाफ टैरिफ बढ़ाने की अमेरिका की धमकी एक के बाद एक गलती है, जो अमेरिका की ब्लैकमेलिंग की मानसिकता को एक बार फिर उजागर करता है।”

टैरिफ वॉर का ग्लोबल मार्केट पर असर

टैरिफ वॉर के चलते वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है। S&P 500 फरवरी में अपने उच्चतम स्तर से अब तक 20% तक गिर चुका है। वहीं, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज भी अपने शिखर से 17% से ज्यादा टूट चुका है। पिछले हफ्ते नैस्डैक ‘बेयर मार्केट’ ज़ोन में प्रवेश कर गया है।

उधर चीन में, हैंग सेंग टेक इंडेक्स सिर्फ एक महीने में 27% तक गिर गया है। चीनी मुद्रा युआन जनवरी के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, चीनी सरकारी बॉन्ड में जोरदार तेजी देखी गई है।

Advertisement
First Published - April 9, 2025 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement