facebookmetapixel
Advertisement
RBI का बड़ा प्रस्ताव: अब एक ही जमा श्रेणी पर ग्राहकों को अलग-अलग ब्याज दे पाएंगे बैंकरुपये की गिरावट से बदले अमीरों के सुर! डॉलर पर फिदा हुए देश के धनाढ्य, विदेश में निवेश की मची होड़MSCI EM इंडेक्स के टॉप 10 शेयरों में एक भी भारतीय कंपनी नहीं, पिछले दो दशकों में पहली बार हुआ ऐसापेट्रोल-डीजल की महंगाई का असर: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेज, मई में रिकॉर्ड 11% हुई हिस्सेदारीतेल कंपनियों को मामूली राहत: ईंधन के दाम बढ़ने से OMC का घाटा हुआ कम, पर चुनौती अभी भी बरकरार12वीं के नतीजों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, परीक्षा प्रबंधन और रुके हुए रिजल्ट को लेकर CBSE से मांगा जवाबभाजपा के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन का एकजुटता का संकल्प, ममता बोलीं: आपसी बयानबाजी से बचें विपक्षी दलमोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर देशव्यापी जश्न मनाएगा NDA, बुधवार को दिल्ली में जुटेंगे गठबंधन के सभी नेतापश्चिम एशिया में दोबारा भड़की युद्ध की आग: भारत ने जताई गहरी चिंता, भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाहईरान-इजरायल तनाव से हिला फॉरेक्स मार्केट, एक ही दिन में 0.8% टूटकर 95.71 पर पहुंचा रुपया

तालिबान ने पाकिस्तान में हाल के हमलों में अफगान के शामिल होने के दावे का किया खंडन

Advertisement

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अहमद शरीफ ने कहा है कि खैबर पख्तूनख्वा के बिशम जिले में 26 मार्च को हुए हमले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Last Updated- May 08, 2024 | 4:50 PM IST
pakistan
Representative Image

तालिबान ने पाकिस्तान में हाल के हमलों में अफगान की संलिप्तता के दावे को बुधवार को खारिज करते हुए इसे ‘गैर जिम्मेदाराना एवं सच्चाई से परे’ बताया। पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को कहा था कि मार्च में जिस आत्मघाती बम हमले में पांच चीनी अभियंताओं एवं एक पाकिस्तानी चालक की मौत हुई थी, उस हमले की साजिश पड़ोसी देश अफगानिस्तान में रची गयी थी और बम हमलावर एक अफगान नागरिक था।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अहमद शरीफ ने कहा है कि खैबर पख्तूनख्वा के बिशम जिले में 26 मार्च को हुए हमले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह खावराजमी ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘ऐसी घटनाओं के लिए अफगानिस्तान पर ठीकरा फोड़ना विषय की सच्चाई से ध्यान बांटने की विफल कोशिश है तथा हम इसका जोरदार खंडन करते हैं।’’

खावराजमी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना की कड़ी सुरक्षा वाले खैबर पख्तूनख्वा के एक क्षेत्र में चीनी नागरिकों की हत्या पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की कमजोरी को दर्शाती है।’’

उन्होंने कहा कि इस्लामी अमीरात (अफगानिस्तान) ने चीन को आश्वासन दिया है कि (इस हमले में)अफगान शामिल नहीं हैं। शरीफ ने कहा था कि अफगान तालिबान ने सत्ता में आने से पहले अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जो वादा किया था कि किसी को भी किसी अन्य देश के खिलाफ अफगान सरजमीं का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा, उस वादे पर वे खरा नहीं उतर पाये हैं।

खावराजमी ने पलटवार करते हुए कहा कि अफगानिस्तान के पास पाकिस्तान से ‘इस्लामिक स्टेट’ के सदस्यों के अफगानिस्तान आने के सबूत हैं और ‘पाकिस्तान की सरजमीं का हमारे खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके लिए पाकिस्तान को जवाब देना चाहिए।’’

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 4:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement