facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

भारत यात्रा नहीं करने का सुझाव

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:42 AM IST

अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने देश में कोविड-19 के मामलों में तेजी आने के बाद नागरिकों को भारत की यात्रा न करने की सलाह दी है। अमेरिका का यह सुझाव यात्रियों की उड़ान के लिहाज से भारत को प्रतिबंधित देशों की सूची में शामिल करने के ब्रिटेन के फैसले के बाद आया है। इसके तहत ब्रिटेन तथा आयरलैंड के नागरिकों और स्थायी निवासियों को छोड़कर भारत से आने वाले लोगों पर पाबंदी रहेगी।
हॉन्गकॉन्ग और न्यूजीलैंड ने इससे पहले सीमित अवधि के लिए भारत से आने वाले यात्रियों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। श्रीलंका की एक मीडिया रिपोर्ट में वहां के पर्यटन मंत्री के हवाले से कहा गया है कि भारत और श्रीलंका के बीच यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई और विमानन कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि वे अभी भी इसकी पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिका के सीडीसी ने अपनी यात्रा चेतावनी जारी करते हुए कहा, ‘भारत की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यात्रियों को भारत यात्रा से बचना चाहिए। यहां तक कि जिन लोगों ने टीके की पूरी खुराक ले ली है उनके भी संक्रमित होने का खतरा टला नहीं हैं और वे भी कोविड-19 के विभिन्न स्वरूपों का प्रसार कर सकते हैं। ऐसे में भारत की यात्राओं से बचना चाहिए। अगर आपको भारत की यात्रा करनी ही है तब यात्रा से पहले टीके की पूरी खुराक जरूर ले लें।’ अमेरिका की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने अमेरिकी नागरिकों को भारत में रहने के दौरान सभी शारीरिक दूरी के उपायों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।
पर्यटन उद्योग के एक अधिकारी ने कहा, ‘इस कदम से भारत और अमेरिका के बीच पर्यटन पर लघु अवधि में असर पडऩे की संभावना है। एयर इंडिया और यूनाइटेड दोनों देशों के बीच लगातार उड़ान सेवाएं देती हैं।’ एक विमानन कंपनी के अधिकारी ने बताया, ‘फि लहाल भारत और अमेरिका के बीच यात्रा करने की सबसे अधिक मांग छात्रों, दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने के लिए की जाती है। लोग स्वास्थ्य चेतावनी के कारण कुछ हफ्तों तक अपनी यात्रा टाल सकते हैं और इससे मांग पर अल्पकालिक असर पड़ सकता है।’ मुंबई और दिल्ली के लिए हफ्ते में पांच उड़ानों की सेवाएं देने वाली वर्जिन अटलांटिक के प्रवक्ता ने कहा,’ हम फिलहाल 23 अप्रैल से भारतीय उड़ानों की समीक्षा कर रहे हैं और हम सुझाव देंगे कि भारत से यात्रा करने के लिए अगर किसी ग्राहक ने टिकट बुक किया है तो वे अपनी उड़ान की स्थिति का जायजा पहले ले लें।’
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि उड़ानों को रद्द करना मुश्किल है क्योंकि हमारे पास लंदन से अपनी वापसी वाली उड़ानों पर पूरा भार है। विमान प्रबंधन ब्रिटेन में अपने प्रबंधकों से परामर्श कर रहा है और अगले दो से तीन दिनों में अपने उड़ान कार्यक्रमों पर कोई फैसला ले सकता है।

Advertisement
First Published - April 20, 2021 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement