facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

गोपनीयता को लेकर खींचतान से व्यापार आंकड़ों के संकलन में देरी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:26 PM IST

सीमा शुल्क आंकड़ों की गोपनीयता को लेकर राजस्व विभाग के साथ जारी मतभेदों के बीच पिछले दो सप्ताह से वाणिज्य विभाग जरूरी विदेश व्यापार आंकड़ा तैयार नहीं कर सका है। जानकार लोगों ने बताया कि इस कारण विभाग संकट में भी है। व्यापार आंकड़ों का संकलन कर प्रकाशित करने वाला वाणिज्यिक खुफिया और सांख्यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआईएस) महत्वपूर्ण दैनिक और साप्ताहिक व्यापार आंकड़े को संसाधित और मान्य करने के लिए  सक्षम नहीं है।
बिज़नेस स्टैंडर्ड को एक सूत्र ने बताया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि सीमा शुल्क के इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल- इंडियन कस्टम्स इलेक्ट्रॉनिक गेटवे (आइसगेट)- सात अक्टूबर से दैनिक व्यापार रिटर्न में शिपिंग बिल नंबर और तारीख, इंट्री बिल और इंट्री नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी साझा नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘इन डेटा फील्ड के आच्छादन के कारण दैनिक और साप्ताहिक अलर्ट पहले से ही देर हैं।’

शिपिंग बिल या इंट्री बिल के भीतर चालान और कई वस्तुओं से संबंधित आंकड़े को जोड़ने में विवरण महत्वपूर्ण है। दैनिक व्यापार रिटर्न दिन-प्रतिदिन का आंकड़ा है जो डीजीसीआईएस को सीमा शुल्क से प्राप्त होता है। बिल ऑफ इंट्री की संख्या और तारीख के साथ-साथ शिपिंग बिल के बिना, डीजीसीआईएस, जो वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है, कुल डेटा को अंतिम रूप देने और विदेशी व्यापार के आंकड़ों को प्रकाशित करने में सक्षम नहीं होगा।
निर्यात और आयात की निगरानी के लिए वाणिज्य विभाग, प्रधानमंत्री कार्यालय और अंतर-मंत्रालय समिति सहित विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों द्वारा दैनिक और साप्ताहिक आंकड़ों के संकलन का नियमित रूप से विश्लेषण किया जाता है।

Advertisement
First Published - October 20, 2022 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement