facebookmetapixel
Advertisement
भारतीयों के लिए दुबई में घर खरीदना होगा आसान, रेजीडेंसी वीजा के लिए प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत सीमा खत्मआसमान में भारत की ताकत बढ़ाने की जरूरत, वायुसेना ने ‘घातक’ स्टेल्थ ड्रोन कार्यक्रम को तेज करने पर दिया जोरनिवेशकों की ऊंची यील्ड की मांग के आगे झुका नाबार्ड, 7,000 करोड़ रुपये का बॉन्ड इश्यू लिया वापसडीजल की महंगाई से ट्रांसपोर्टर्स बेहाल, माल ढुलाई दरों में बढ़ोतरी की तैयारी; ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा सीधा असरब्रिटेन के नए स्टील नियमों से अटका भारत का मेगा व्यापार सौदा, FTA लागू होने में हो सकती है देरीरिकॉर्ड तोड़ रफ्तार: पश्चिम एशिया संकट के बावजूद अप्रैल में भारत का निर्यात 13.8% उछलाबर्जर पेंट्स के शेयरों में 11% का जोरदार उछाल, चौथी तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म गदगदNSE के मेगा IPO से पहले ब्रोकरों ने घटाई हिस्सेदारी, ऑल-टाइम लो पर पहुंचा मालिकाना हकईंधन के दाम बढ़ते ही ई-कॉमर्स और राइड-हेलिंग कंपनियों की बढ़ी टेंशन, महंगी हो सकती है डिलीवरी!क्या पेट्रोल-डीजल कारों की होगी छुट्टी? टाटा मोटर्स ने बताया क्यों तेजी से किफायती हो रहे हैं EV

Qatar case: विदेश मंत्रालय ने कहा कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लौटेगा आठवां भारतीय

Advertisement

कतर की एक अदालत ने नौसेना के पूर्व कर्मियों को 26 अक्टूबर को मौत की सजा सुनाई थी।

Last Updated- February 29, 2024 | 9:06 PM IST
Peace on the border is necessary for progress in India-China relations: Jaishankar भारत-चीन संबंधों में प्रगति के लिए सीमा पर शांति जरूरी : जयशंकर

Qatar case: कतर से करीब ढाई सप्ताह पहले अपने सात साथियों के साथ भारत नहीं लौट सके आठवें भारतीय नागरिक की वापसी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद होगी। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों में से सात लोग कतर द्वारा रिहा किए जाने के बाद 12 फरवरी को भारत लौट आए थे।

कतर की एक अदालत ने नौसेना के पूर्व कर्मियों को 26 अक्टूबर को मौत की सजा सुनाई थी। खाड़ी देश की अपीलीय अदालत ने 28 दिसंबर को मृत्युदंड को कम कर दिया था और पूर्व नौसैन्य कर्मियों को अलग-अलग अवधि की कारावास की सजा सुनाई थीं। निजी कंपनी अल दहरा के साथ काम करने वाले इन भारतीय नागरिकों को जासूसी के एक कथित मामले में अगस्त 2022 में गिरफ्तार किया गया था।’

Also read: Israel-Hamas War: गाजा युद्ध में 30 हजार से ज्यादा फलस्तीनियों की मौत- स्वास्थ्य मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘जैसा कि आपको पता है कि अल दहरा ग्लोबल मामले में शामिल सभी आठ भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया गया है। इनमें से सात भारत लौट आए हैं।’’

उन्होंने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘आठवें भारतीय नागरिक को कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी हैं। वह उन औपचारिकताओं के पूरी होने के बाद लौटेंगे।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी हालिया कतर यात्रा में आठ भारतीयों की रिहाई के लिए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के प्रति आभार जताया था।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 9:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement