facebookmetapixel
Zerodha के इस म्युचुअल फंड से अब मिनटों में निकाल सकेंगे पैसा, शुरू हुई 24×7 इंस्टेंट विदड्रॉल सुविधाअदाणी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट, अमेरिका से आई खबर ने मचाई खलबली; 9% तक लुढ़केगौतम अदाणी पर अमेरिकी शिकंजा: समन न पहुंचा तो SEC ने अदालत से मांगी वैकल्पिक अनुमतिगोल्ड सिल्वर रेशियो ने दिया संकेत, क्या चांदी की तेजी अब थकने वाली है? एक्सपर्ट्स से समझिए42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूत

Israel-Hamas War: गाजा युद्ध में 30 हजार से ज्यादा फलस्तीनियों की मौत- स्वास्थ्य मंत्रालय

मंत्रालय हताहतों की अपनी गणना में आम लोगों और लड़ाकों में फर्क नहीं करता है, लेकिन उसने बताया कि मृतकों में करीब दो तिहाई महिलाएं और बच्चे हैं।

Last Updated- February 29, 2024 | 4:45 PM IST
Israel-Gaza war
File Photo: Israel-Gaza war

Israel-Hamas War: गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पांच महीने पहले इजराइल-हमास जंग के शुरू होने के बाद से 30 हजार से ज्यादा फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। सात अक्टूबर 2023 को हमास की अगुवाई वाले चरमपंथियों ने दक्षिणी इजराइल पर हमला कर दिया था। इस हमले में 1200 लोगों की मौत हुई थी जिनमें अधिकतर आम लोग थे जबकि उसने 250 लोगों को बंधक बना लिया था।

इसके बाद इजराइल-फलस्तीन के बीच अबतक की इससे भीषण हिंसा शुरू हुई थी। इजराइल ने अपने देश में हुए हमले का घातक और विनाशकारी सैन्य अभियान से जवाब दिया।

जंग की वजह से गाजा की 23 लाख की आबादी में से तकरीबन 80 प्रतिशत अपने घरों से बेघर हो गई है तथा संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों का कहना है कि एक चौथाई जनसंख्या भुखमरी से जूझ रही है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि युद्ध के शुरू होने के बाद से 30,035 लोगों की मौत हो गई है तथा 70,457 लोग घायल हुए हैं।

हमास शासित गाजा का स्वास्थ्य मंत्रालय हताहतों की संख्या का विस्तृत रिकॉर्ड रखता है। पहले हुए युद्धों के दौरान मंत्रालय द्वारा बताई गई हताहतों की संख्या संयुक्त राष्ट्र और स्वतंत्र विशेषज्ञों के आकंड़ों से मुख्यत: समान थी।

मंत्रालय हताहतों की अपनी गणना में आम लोगों और लड़ाकों में फर्क नहीं करता है, लेकिन उसने बताया कि मृतकों में करीब दो तिहाई महिलाएं और बच्चे हैं। उसने यह भी कहा कि मृतकों की वास्तविक संख्या और भी ज्यादा है, क्योंकि काफी शव इमरातों के मलबों के नीचे दबे हैं और स्वास्थ्यकर्मी उन तक नहीं पहुंच सके हैं। इजराइल ने हमास की सेना और शासन की क्षमता को खत्म करने तक और 100 से ज्यादा बंधकों की रिहाई तक जंग जारी रखने का संकल्प लिया है।

First Published - February 29, 2024 | 4:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट