facebookmetapixel
Advertisement
1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशान

PM Modi’s US visit: मोदी की यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है अमेरिकी कॉरपोरेट जगत

Advertisement

हर कोई सेमीकंडक्टर, रक्षा के साथ-साथ साइबर सुरक्षा, टेलीकॉम, 5G और 6G जैसी चीजों पर हमारे प्रौद्योगिकी सहयोग को गहराते देखना चाहता है।

Last Updated- June 14, 2023 | 12:52 PM IST
Prime Minister Narendra Modi on International Yoga Day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा से पहले अमेरिकी कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों ने कहा है कि वे भारत को लेकर उत्साहित हैं और सेमीकंडक्टर, रक्षा, साइबर सुरक्षा और दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी सहयोग को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं।

अमेरिका भारत व्यापार परिषद (USIBC) ने मंगलवार को सालाना भारत विचार शिखर बैठक का आयोजन किया। यह अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा से पहले भारतीय और अमेरिकी मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (CEO) का सबसे बड़ा जमावड़ा था।

USIBC के अध्यक्ष अतुल केशप ने इंटरव्यू में कहा, ‘बैठक में माहौल काफी सकारात्मक था। हर कोई इस यात्रा से खुश है। हर कोई सेमीकंडक्टर, रक्षा के साथ-साथ साइबर सुरक्षा, टेलीकॉम, 5G और 6G जैसी चीजों पर हमारे प्रौद्योगिकी सहयोग को गहराते देखना चाहता है।’

केशप ने कहा, ‘वे दोनों देशों के बीच सौदे होते देखना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच व्यापार जल्द से जल्द 500 अरब डॉलर पर पहुंचे।’ उन्होंने कहा, ‘मैं और अधिक रक्षा सौदे देखना चाहता हूँ। रक्षा करार काफी महत्वपूर्ण हैं।’

जनरल अटॉमिक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के CEO विवेक लाल ने कहा कि मोदी की यात्रा को लेकर माहौल काफी उत्साहजनक है। उन्होंने कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक घटना होने जा रही है जब प्रधानमंत्री अगले सप्ताह वॉशिंगटन डीसी आएंगे। मुझे लगता है कि कारोबारी समुदाय और निश्चित रूप से सरकारी समुदाय यात्रा को लिए बहुत उत्सुकता से देख रहा है।’

उन्होंने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आने वाले दशकों के संबंधों को दिशा मिलेगी। सभी क्षेत्र विशेषरूप से यहां मौजूदा कारोबारी समुदाय द्विपक्षीय बैठकों से शानदार नतीजों की उम्मीद कर रहा है।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 12:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement