facebookmetapixel
Advertisement
लोन रिकवरी पर RBI सख्त, रात में कॉल और परिवार पर दबाव नहीं बना सकेंगे एजेंटमहंगाई बढ़ी तो रीपो रेट में हो सकता है इजाफा, RBI MPC के सदस्यों ने दिए संकेतक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पकड़ना आसान, छेड़छाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई: सेबी चीफसितंबर से महंगी होंगी हुंडई की कारें, कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी का ऐलानत्योहारी सीजन से पहले महंगी होगी प्याज? बारिश और कम सप्लाई ने बढ़ाई टेंशनबैलेंस्ड हाइब्रिड फंड: 40-60 का इक्विटी-डेट फॉर्मूला, किसके लिए सही है ये फंड?वेदांता का ग्रीन एनर्जी पर फोकस बढ़ा, कार्बन उत्सर्जन घटाने में 1 अरब डॉलर से ज्यादा निवेशबिहार को ₹3590 करोड़ सौगात, पीएम गतिशक्ति से मजबूत होगी मुजफ्फरपुर-सितामढ़ी-सोनबरसा कनेक्टिविटीलिकर सेक्टर करेगा कमाल! ब्रोकरेज को पसंद ये 3 शेयर, UK FTA समेत इन ट्रिगर्स से मिलेगा फायदाअंतरराष्ट्रीय टैक्स मामलों में स्पष्टता लाएगा आयकर विभाग, घटेगी अनिश्चितता

पाटणकर ने चेताया, LNG सप्लाई बाधित होने से कीमतों में आ सकता है भारी उतार-चढ़ाव

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया और कतर वर्ष 2023-2030 के दौरान क्रमशः 88.6 करोड़ टन और 82.7 करोड़ टन से अधिक मात्रा के साथ एशिया में LNG के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता होंगे।

Last Updated- September 05, 2023 | 9:15 PM IST
Patankar warns, there may be huge fluctuations in prices due to disruption in LNG supply

APAC गैस के उपाध्यक्ष और वुड मैकेंज़ी में LNG सलाहकार मंगेश दिलीप पाटनकर का कहना है कि एशियाई तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के खरीदार एक निकट अवधि के बाजार की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि LNG सप्लाई बाधित होने की स्थिति में कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

सिंगापुर में 5-8 सितंबर के दौरान आयोजित गैसटेक-2023 सम्मेलन के मौके पर पाटनकर ने कहा कि LNG बाजार एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है और अनिश्चित दृष्टिकोण ने मूल्य निर्धारण और अनुबंध शर्तों को काफी प्रभावित किया है और खरीदार और विक्रेता की आकांक्षाओं के बीच अंतर को बढ़ा दिया है।

पाटणकर ने मंगलवार को कहा, ‘‘कई LNG खरीदारों को अपनी खरीद लागत को प्रतिस्पर्धी और अनुबंध की शर्तों को लचीला रखते हुए LNG सप्लाई सुरक्षा सुनिश्चित करने की चुनौती का सामना करना पड़ता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही, LNG व्यापार बढ़ने के साथ LNG SPA (बिक्री और खरीद समझौते) की शर्तें भी विकसित हो रही हैं।’’

वुड मैकेंज़ी लेंस के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया और कतर वर्ष 2023-2030 के दौरान क्रमशः 88.6 करोड़ टन और 82.7 करोड़ टन से अधिक मात्रा के साथ एशिया में LNG के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता होंगे। यह इस अवधि के दौरान एशिया में वितरित LNG की कुल मात्रा का लगभग 60 प्रतिशत होगा। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी है कि बाजार में फिर से प्रवेश करने के इच्छुक किसी भी एशियाई खरीदार को LNG के जटिल बुनियादी सिद्धांतों को समझना चाहिए और इसकी कीमत में अस्थिरता पर नज़र रखनी चाहिए।

वुड मैकेंज़ी लेंस के आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2026 से वर्ष 2028 तक LNG की साल-दर-साल आपूर्ति में औसतन चार करोड़ टन प्रति वर्ष की वृद्धि हुई है, जिससे वैश्विक बाजार को फिर से संतुलित करने में मदद मिलेगी, जिससे कीमतों में कमी आने का अनुमान है। पाटणकर का मानना है कि इससे गैस सामर्थ्य में सुधार होगा, यूरोप के लिए LNG की उपलब्धता सुगम होगी और एशिया में मांग में फिर से बढ़ोतरी होगी।

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 9:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement