facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

निवेशकों के लिए भारत में अवसर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:11 AM IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि वैश्विक आपूर्ति शृंखला को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है, जिससे भारत में सभी निवेशकों तथा उद्योग के हितधारकों के लिए काफी अवसर हैं। सीतारमण ने शनिवार को उद्योग मंडल फिक्की तथा अमेरिका-भारत रणनीतिक मंच द्वारा आयोजित गोलमेज में वैश्विक उद्योग जगत के
दिग्गजों तथा निवेशकों से कहा, ‘वैश्विक आपूर्ति शृंखला के पुन:नियोजन तथा भारत के स्पष्ट रुख अपनाने वाले नेतृत्व की वजह से सभी निवेशकों तथा उद्योग के हितधारकों के लिए हमारे देश में काफी अवसर हैं।’
सीतारमण वाशिंगटन डीसी की अपनी यात्रा के बाद शुक्रवार की देर रात यहां पहुंचीं। वाशिंगटन डीसी में उन्होंने विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की वार्षिक बैठकों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारत में स्टार्ट-अप कंपनियां काफी तेजी से बढ़ी हैं और अब इनमें से कई पूंजी बाजार से धन जुटा रही हैं। इस साल ही करीब 16 स्टार्ट-अप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुई हैं। यूनिकॉर्न से आशय एक अरब डॉलर से अधिक के मूल्यांकन से है। वित्त मंत्री ने कहा, ‘भारत ने चुनौतीपूर्ण समय में भी डिजिटलीकरण का पूरा लाभ उठाया है।’  वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर सीतारमण के हवाले से कहा कि वित्तीय क्षेत्र में प्रौद्योगिकी की वजह से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिल रहा है। वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियां इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
सीतारमण ने शनिवार को यहां मास्टरकार्ड के कार्यकारी चेयरमैन अजय बंगा और मास्टरकार्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) माइकल मीबैक, फेडेक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) राज सुब्रमण्यम, सिटी की सीईओ जेन फ्रेजर और आईबीएम के चेयरमैन एवं सीईओ अरविंद कृष्णा, प्रूडेंशियल फाइनेंस इंक के अंतरराष्ट्रीय कारोबार प्रमुख स्कॉट स्लीस्टर और लेगाटम के मुख्य निवेश अधिकारी फिलिप वासिलियो से भी मुलाकात की।
बंगा ने इस बैठक के बाद कहा कि भारत अपने सतत सुधारों की वजह से मजबूत राह पर है। उन्होंने कहा, मैं विशेष रूप से उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से काफी प्रभावित हूं। मीबैक ने कहा कि मास्टरकार्ड भारत में निवेश करना जारी रखेगी।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि सुब्रमण्यम के साथ वित्त मंत्री की बैठक में हाल ही में शुरू की गई पहल राष्ट्रीय अवसंरचना मास्टर प्लान गति शक्ति और भारत के तीसरे सबसे बड़े स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र और तेजी से आगे बढ़ रही स्टार्ट-अप कंपनियों पर चर्चा हुई।
सुब्रमण्यम ने कहा, ‘भारत में फेडएक्स का कारोबार काफी तेजी से बढ़ रहा है। भारत को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। यह तथ्य कि हमारे पास वैश्विक हवाई नेटवर्क है, सिर्फ इस वजह से हम भारत में जरूरत होने पर कोविड-19 से संबंधित सामग्री पहुंचा सकते हैं।’ फ्रेजर ने कहा कि सिटी का भारत में काफी गौरवशाली और मजबूत इतिहास रहा है। उन्होंने कहा, ‘आपूर्ति शृंखला में बाधा को लेकर चिंता है, लेकिन यह स्थिति पूरी दुनिया में है।’  उन्होंने कहा कि भारत ने जो डिजिटीकरण किया है वह वास्तव में प्रभावशाली है। उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल व्यापार और डिजिटल सेवाओं का एक प्रमुख केंद्र होगा। वित्त मंत्री ने स्लीस्टर के साथ बैठक में पूंजी बांड बाजार में सुधार, निवेशक चार्टर और अन्य उपायों पर बातचीत की। लेगाटम के वासिलियो के साथ वित्त मंत्री की बैठक में मजबूत संरचनात्मक वृद्धि तथा कंपनी के भारत में निवेश पर चर्चा हुई।

Advertisement
First Published - October 17, 2021 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement