facebookmetapixel
Advertisement
बिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारी

ओबामा का संकल्प,खोजेंगे विकल्प

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:36 AM IST

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अभूतपूर्व आर्थिक संकट की चपेट में आए अमेरिका के लिए 2009 को चुनौती भरा साल बताते हुए देश में 40 लाख रोजगार सृजित करने और अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने के लिए कई उपाय करने का संकल्प व्यक्त किया।
पिछले महीने 20 जनवरी को राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में ओबामा ने कहा, ‘मौजूदा समय में मंदी ने निजी क्षेत्र को कमजोर कर दिया है। लेकिन यूरोप ने संरक्षणवाद के प्रति ओबामा को आगाह किया है।
ओबामा ने साफगोई से अमेरिका के सामने मौजूदा आर्थिक संकट के मद्देनजर ऊर्जा, शिक्षा और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में तुरंत रोजगार के नए-नए अवसर तैयार करने और अर्थव्यवस्था में गिरावट रोकने के लिए ठोस बदलाव लाने का वादा किया।
ओबामा ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को दुष्चक्र से केवल संघीय सरकार ही निकाल सकती है। उन्होंने कांग्रेस से मतभेद दूर कर 800 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज को पारित करने की अपील की।
उन्होंने कहा, ‘केवल सरकार ही उस दुष्चक्र को तोड़ सकती है जिसकी वजह से लोगों की नौकरियां छिनी हैं। लोग कम खर्च कर रहे हैं और बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है।’ 

ओबामा ने कहा कि आर्थिक सुधार और पुनर्निवेश योजना का लक्ष्य चालीख लाख लोगों के रोजगार को सुरक्षित करना या उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
क्योंकि इस समय अमेरिका को इसकी सबसे अधिक जरूरत है। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रोत्साहन योजना के पारित हो जाने से रोजगार गंवा चुके अमेरिकियों को बड़े पैमाने पर बेरोजगारी लाभ मिलेगा और उनकी स्वास्थ्य सुविधाएं जारी रहेंगी।
उन्होंने कहा, ‘हम उन लोगों को कर में ढ़ाई हजार डॉलर की छूट देंगे जो कॉलेज शिक्षा की फीस देने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। कामगार और मध्यवर्गीय परिवारों को एक हजार डॉलर मूल्य की कर राहत भी दी जाएगी। यह उनके लिए बेहद जरूरी है।’
ओबामा ने कहा कि इन उपायों से अमेरिकियों की जेब में अधिक से अधिक धन आएगा और वह इसे खर्च करना चाहेंगे। जाहिर है इससे हमारी अर्थव्यवस्था में गतिशील होगी।  राष्ट्रपति बराक ने अमेरिकी संसद से इस प्रोत्साहन पैकेज को तत्काल मंजूरी देने की बात कही है।
उनका कहना है कि किसी भी तरह की देरी खतरनाक साबित हो सकती है। अमेरिकी संसद के निचले सदन में इस राहत पैकेज को मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन ऊपरी सदन सीनेट में इस राहत पैकेज की मंजूरी का अंतिम फैसला होने में अभी बहुत तकरार के आसार नजर आ रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 10, 2009 | 9:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement