facebookmetapixel
छत्तीसगढ़ के हर जिले में निवेश बढ़ा, रायपुर से परे औद्योगिक विकास का नया चेहरा: सायWEF में भारत को सराहा गया, टेक महिंद्रा सहित भारतीय कंपनियों का AI में वैश्विक स्तर पर जोरदार प्रदर्शनIndia Manufacturing Index 2026: भारत छठे पायदान पर, बुनियादी ढांचे और कर नीति में सुधार की जरूरतभारत-यूएई रिश्तों में नई छलांग, दोनों देशों ने 2032 तक 200 अरब डॉलर व्यापार का रखा लक्ष्यचांदी ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड: MCX पर 5% उछाल के साथ ₹3 लाख प्रति किलो के पार, आगे और तेजी के संकेतदिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का तीसरा रनवे 16 फरवरी से पांच महीने बंद रहेगाQ3 नतीजों में सुस्ती: मुनाफा वृद्धि 17 तिमाहियों के निचले स्तर पर, आईटी और बैंकिंग सेक्टर दबाव में‘महंगे सौदों से दूरी, वैल्यू पर फोकस’, ITC के कार्यकारी निदेशक ने FMCG रणनीति पर खोले अपने पत्तेसबसे कम उम्र में BJP अध्यक्ष का पद संभालेंगे नितिन नवीन, पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवारJIO का IPO आने के बाद महंगे होंगे रिचार्ज, जुलाई से टेलीकॉम यूजर्स पर बढ़ने वाला है बोझ

Nobel Prize 2025: अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जोएल मोकीर, फिलिप एघियन और पीटर हॉविट को मिला

जोएल मोकीर, फिलिप एघियन और पीटर हॉविट को नवाचार और ‘क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन’ की थ्योरी के जरिए आर्थिक विकास समझाने के लिए नोबेल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया

Last Updated- October 13, 2025 | 3:43 PM IST
Nobel Prize 2025
जोएल मोकीर (अमेरिका), फिलिप एघियन (UK) और पीटर हॉविट (अमेरिका)

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 2025 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जोएल मोकीर (अमेरिका), फिलिप एघियन (UK) और पीटर हॉविट (अमेरिका) को देने का ऐलान किया है। यह सम्मान उन्हें ‘नवाचार से प्रेरित आर्थिक विकास’ को समझाने के लिए दिया गया है। पुरस्कार की आधी राशि जोएल मोकीर को मिलेगी, जिन्होंने तकनीकी प्रगति के जरिए लगातार विकास की बुनियाद को उजागर किया। बाकी आधी राशि फिलिप एघियन और पीटर हॉविट को संयुक्त रूप से दी जाएगी, जिन्होंने ‘क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन’ के जरिए विकास की थ्योरी दी।

Also Read: Nobel Peace Prize 2025: ट्रंप की उम्मीदें खत्म, वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिला शांति का नोबेल

पुराने को तोड़कर नया बनाने की थ्योरी

नीदरलैंड में जन्मे जोएल मोकीर अब अमेरिका की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। उन्होंने इतिहास के पन्नों को खंगालकर बताया कि कैसे तकनीकी प्रगति ने आर्थिक विकास को सामान्य बना दिया। दूसरी ओर, फिलिप एघियन (पेरिस के कॉलेज डी फ्रांस और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स) और पीटर हॉविट (ब्राउन यूनिवर्सिटी, अमेरिका) ने 1992 में एक गणितीय मॉडल बनाया था। इस मॉडल में उन्होंने ‘क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन’ की बात की, यानी जब कोई नया और बेहतर प्रोडक्ट बाजार में आता है, तो पुराने प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनियां पीछे छूट जाती हैं। नोबेल कमेटी के मुताबिक, यह प्रक्रिया आर्थिक विकास को गति देती है।

इस पुरस्कार को औपचारिक रूप से ‘स्वेरिग्स रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल’ कहते हैं। 1968 में स्वीडन के सेंट्रल बैंक ने इसे शुरू किया था। यह नोबेल पुरस्कारों की तरह ही 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर दिया जाएगा। इसमें एक डिप्लोमा, गोल्ड मेडल और 12 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि शामिल है।

पिछले साल यह पुरस्कार डैरन एसेमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को मिला था, जिन्होंने देशों की अमीरी और गरीबी के कारणों को समझाया था। इस साल के नोबेल की शुरुआत 6 अक्टूबर को मेडिसिन पुरस्कार से हुई थी, जिसके बाद फिजिक्स, केमिस्ट्री, साहित्य और शांति पुरस्कारों का ऐलान हुआ।

First Published - October 13, 2025 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट