facebookmetapixel
Advertisement
इंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु प्लांट से Q3 में राजस्व की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट पर ₹4,802 करोड़ खर्च कर चुकी है कंपनी

NATO ने समुद्र के नीचे बिछाई गई पाइपलाइन, तारों की सुरक्षा की कवायद तेज की

Advertisement

NATO पिछले साल सितंबर में बाल्टिक सागर में स्थित दो गैस पाइपलाइन (नॉर्ड स्ट्रीम1 और नॉर्ड स्ट्रीम2) पर हमले के बाद हरकत में आ गया।

Last Updated- June 17, 2023 | 10:23 AM IST
नाटो की 75वीं वर्षगांठ, परीक्षा की घड़ी, NATO's 75th anniversary, testing times

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) ने समुद्र के नीचे बिछाई गई पाइपलाइन और तारों की सुरक्षा के लिए एक नया केंद्र स्थापित किया है। NATO ने नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन पर हुए हमले और रूस द्वारा यूरोप के समुद्री क्षेत्र में पश्चिमी देशों के ऊर्जा एवं इंटरनेट सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का मानचित्रण करने संबंधी चिंताओं के बीच यह कदम उठाया है।

NATO देशों के रक्षा मंत्रियों द्वारा उत्तर-पश्चिम लंदन के नॉर्थवुड में इस नए केंद्र की स्थापना संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद केंद्र के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हैंस वर्नल वियनमन ने कहा, ‘खतरा लगातार बढ़ रहा है।’

ब्रसेल्स स्थित NATO मुख्यालय में संवाददाताओं से मुखातिब वियरमन ने कहा, ‘रूसी जहाजों ने समुद्र के नीचे मौजूद हमारे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का सक्रिय रूप से मानचित्रण किया है। इस बात को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं कि पश्चिमी देशों में आम जनजीवन को बाधित करने की कोशिशों के तहत रूस समुद्र के नीचे बिछाई गई पाइपलाइन और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बना सकता है।’

NATO पिछले साल सितंबर में बाल्टिक सागर में स्थित दो गैस पाइपलाइन (नॉर्ड स्ट्रीम1 और नॉर्ड स्ट्रीम2) पर हमले के बाद हरकत में आ गया। इन दोनों पाइपलाइन का निर्माण जर्मनी में रूसी प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए किया गया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे किसका हाथ था। हमले के लिए आधिकारिक तौर पर किसी को जिम्मेदार भी नहीं ठहराया गया, लेकिन NATO ने इसके बाद बाल्टिक सागर और नॉर्थ सी में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। उसने क्षेत्र में दर्जनों जंगी जहाजों के साथ-साथ निगरानी विमान और पानी के अंदर उड़ने वाले ड्रोन तैनात किए हैं।

Advertisement
First Published - June 17, 2023 | 10:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement