facebookmetapixel
Advertisement
सोमनाथ भारत की अपराजित आत्मा का प्रतीक, पीएम मोदी ने विरासत और आस्था को बताया राष्ट्र की शक्तिECLGS 5.0: एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट को मिल सकती है ₹1,500 करोड़ तक की राहतRupee vs Dollar: कच्चे तेल में गिरावट से रुपया लगातार दूसरे दिन मजबूत, डॉलर के मुकाबले 94.25 पर बंदसंजय कपूर मामले में मध्यस्थता करेंगे पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़FY26 में नए निवेशकों पर चार AMC का दबदबा, आधे से ज्यादा फोलियो इन्हीं के नामEditorial: हार के बाद ममता बनर्जी की सियासत ने फिर बढ़ाया टकरावक्या UPI पर सब्सिडी खत्म करने का समय आ गया है? Tiered MDR व्यवस्था की जरूरत पर बहसनए स्वरूप में NITI Aayog और PMEAC भारत की अर्थव्यवस्था की सही तस्वीर समझने में बन सकते हैं मददगारSEBI ने शेयर ब्रोकरों का जोखिम सुरक्षा प्रणाली मंच ‘आईआरआरए’ बंद किया Stock Market: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 114 अंक टूटा, निफ्टी स्थिर 

चीन के इस कदम से मुश्किल में भारत के नीति निर्माता

Advertisement

हाल ही में फॉक्सकॉन टेक्नॉलजी ग्रुप ने भारत में अपनी आईफोन फैक्ट्रियों से सैकड़ो चीनी इंजीनियरों और टेक्नीशियनों को वापस भेज दिया है।

Last Updated- July 03, 2025 | 11:13 PM IST
China Flag

चीन द्वारा दुर्लभ खनिज और उर्वरकों की आपूर्ति स्थगित करने तथा विशेषज्ञ टेक्नीशियन को भारत से वापस बुलाने के कदम ने भारत के नीति निर्माताओं को मुश्किल में डाल दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके लिए प्रतिक्रियावादी रवैया अपनाने के बजाय भारत को संतुलित रुख ही अपनाना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि हम कच्चे माल के लिए पड़ोसी मुल्क चीन पर बहुत हद तक निर्भर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चीन के हालिया कदमों का इरादा भारत को चेतावनी देना भी हो सकता है क्योंकि व्यापार और भूराजनैतिक परिस्थितियों को लेकर तनाव गहरा हो रहा है।

हाल ही में फॉक्सकॉन टेक्नॉलजी ग्रुप ने भारत में अपनी आईफोन फैक्ट्रियों से सैकड़ो चीनी इंजीनियरों और टेक्नीशियनों को वापस भेज दिया है। इससे ऐपल के आईफोन 17 के निर्माण पर असर पड़ेगा।

आईफोन का यह मॉडल सितंबर के मध्य में लॉन्च होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक यह कदम चीन की सरकार द्वारा अपनी आपूर्ति शृंखला मजबूत करने से संबंधित हो सकता है। इसके अलावा चीन की तरफ से यह संकेत भी है कि नए उत्पाद बनाने की मशीनों से संबंधित तकनीक देश के भीतर ही रहनी चाहिए।

इसके अलावा चीन ने न केवल अहम उर्वरक-डाई-अमोनियम फॉस्फेट का निर्यात कम करके वैश्विक आपूर्ति पर दबाव बनाया है बल्कि उसने रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर प्रतिबंध लगाकर ऑटोमोटिव उद्योग को भी प्रभावित किया है। ऐसे कदम जिस समय उठाए गए हैं वह भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में लगा है जबकि चीन और अमेरिका के संबंध तनावपूर्ण हैं। व्यापार मंत्रालय के पूर्व अधिकारी और दिल्ली स्थित थिंक टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव के अजय श्रीवास्तव के मुताबिक व्यापार सौदे में ऐसे प्रावधान शामिल हो सकते हैं जो अमेरिका को होने वाले भारतीय निर्यात में चीन के कच्चे माल के प्रयोग को हतोत्साहित करने वाले हों।

उन्होंने कहा, ‘महत्वपूर्ण खनिजों का निर्यात प्रतिबंधित करके और भारत के विनिर्माण संयंत्रों से इंजीनियरों को वापस बुलाकर चीन संकेत दे रहा है कि इस अलगाव की बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसके अलावा भारत के मंत्रियों और अधिकारियों ने हाल ही में आसियान देशों को चीन की बी टीम करार दिया है और इस बात ने चीन को शायद नाराज किया हो।’ उन्होंने कहा, ‘इन सोचे समझे कदमों के साथ चीन भारत को याद दिला रहा है कि हम सैकड़ों औद्योगिक और तकनीकी उत्पादों के लिए चीन के कच्चे माल पर किस हद तक निर्भर हैं। संकेत है कि ये कदम तो एक झलक मात्र हैं और अगर भारत ने सावधानी नहीं बरती तो चीन अधिक दिक्कतें पैदा कर सकता है।’

विगत कुछ सालों में भारत का चीन को होने वाला निर्यात लगातार कम हुआ है लेकिन आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान चीन को होने वाला निर्यात साल दर साल आधार पर 14 फीसदी कम होकर 14.2 अरब डॉलर हो गया। जबकि आयात में 11.5 फीसदी का इजाफा हुआ और वह 113.4 अरब डॉलर रहा। वित्त वर्ष 25 के दौरान चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 99.2 अरब डॉलर के साथ अब तक के उच्चतम स्तर पर रहा। काउंसिल फॉर सोशल डेवलपमेंट के प्रोफेसर विश्वजित धर ने कहा कि भारत को अपने कदम उठाने में सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि हम चीन के आयात पर बहुत अधिक निर्भर हैं। उन्होंने कहा, ‘चीनी आयात जिस गति से बढ़ रहा है वह चिंताजनक है और भारत के पास अधिक विकल्प नहीं हैं। हम चीन के साथ सख्ती नहीं बरत सकते और अगर आयात पर और प्रतिबंध लगते हैं तो हमारे घरेलू विनिर्माण पर असर होगा।’

चीन भारत का सबसे बड़ा आयात साझेदार है और देश में आने वाले कुल आयात का 15 फीसदी चीन से आता है। भारत एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, केमिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक आदि कई अहम घटकों के लिए चीन पर निर्भर है।

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement