facebookmetapixel
42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पार

भारतीय उच्चायुक्त ने पहली बार श्रीलंका के उत्तरी प्रांत का किया दौरा, कहा- नौका सेवाएं जल्द बहाल करने की जरूरत

भारत और श्रीलंका के बीच समृद्ध और साझा सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित करते हुए उच्चायुक्त ने ऐतिहासिक राम सेतु पर प्रार्थना की।

Last Updated- February 18, 2024 | 11:28 PM IST
Indian High Commissioner visited the Northern Province of Sri Lanka for the first time, said- there is a need to restore ferry services soon भारतीय उच्चायुक्त ने पहली बार श्रीलंका के उत्तरी प्रांत का किया दौरा, कहा- नौका सेवाएं जल्द बहाल करने की जरूरत
उच्चायुक्त संतोष झा ने अत्याधुनिक जाफना सांस्कृतिक केंद्र के रंगभूमि में आयोजित त्यागराज आराधना में भाग लिया

श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने पहली बार इस द्विपीय देश के उत्तरी प्रांत की आधिकारिक यात्रा की और दोनों देशों के बीच संपर्क को बेहतर बनने पर जोर दिया। भारतीय उच्चायोग ने रविवार को एक बयान में कहा कि नवनियुक्त भारतीय उच्चायुक्त ने शनिवार को द्वीपीय देश के उत्तर में अपनी तीन दिवसीय पहली यात्रा पूरी की।

बयान के मुताबिक झा ने यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जो ‘‘द्विपक्षीय साझेदारी की गहरी जड़ें और उत्तरी प्रांत के साथ सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता’’ की पुष्टि करता है।

झा ने कांकेसंतुराई (केकेएस) बंदरगाह और तलाईमन्नार पियर का दौरा करने के दौरान संपर्क को बेहतर करने पर जोर दिया। उन्होंने दोनों देशों के बीच नौका सेवाओं को शीघ्र फिर से बहाल करने की आवश्यकता भी बताई।

बयान के मुताबिक पलाली हवाई अड्डे के दौरे के दौरान झा ने हवाई अड्डे पर बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से हवाई संपर्क मजबूत करने की संभावनाओं पर विचार किया। भारत की विमानन कंपनी ‘अलायंस एयर’ ने 2023 में चेन्नई से पलाली के बीच उड़ानो की शुरुआत की थी जिसके बाद श्रीलंका ने इस हवाई अड्डे के रनवे विस्तार के लिए भारत से वित्तीय सहायता मांगी।

बयान के मुताबिक, भारत और श्रीलंका के बीच समृद्ध और साझा सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित करते हुए उच्चायुक्त ने ऐतिहासिक राम सेतु पर प्रार्थना की। उन्होंने प्राचीन तिरुकेथीस्वरम मंदिर में भी दर्शन किए जिसका भारत सरकार के अनुदान से जीर्णोद्धार कराया गया है।

बयान में कहा गया, ‘‘ 70 अरब श्रीलंकाई रुपये से अधिक की सहायता के साथ श्रीलंका के साथ भारत की बहुआयामी विकास सहयोग साझेदारी में उत्तरी प्रांत केंद्र में रहा है। यह यात्रा क्षेत्र के लोगों के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराने का एक अवसर था।’’

बयान के मुताबिक, उच्चायुक्त ने जाफना में भारतीय शांति रक्षक बल (आईपीकेएफ) के स्मारक पर श्रीलंका में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। झा ने दिसंबर 2023 में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

First Published - February 18, 2024 | 11:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट