facebookmetapixel
Advertisement
Axis Bank में टॉप लेवल पर बड़ा बदलाव, 3 सीनियर अधिकारियों ने दिया इस्तीफाIC Electricals IPO Allotment Today: 420x सब्सक्राइब हुआ IPO! आज होगा अलॉटमेंट!, जानें NSE और रजिस्ट्रार पर स्टेटस चेक करने का तरीकाKnack Packaging Listing: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! 10% प्रीमियम पर लिस्टिंग; एक्सपर्ट बोले- अभी बेचें नहीं, आगे भी है दमअब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, Mutual Fund नियमों में भी हुए बदलावQ1 Preview: बेहतर Q1 नतीजों की उम्मीद, HDFC, SBI समेत इन बैंक शेयरों को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिकQ1 preview: ONGC, RIL से लेकर IOC तक, किस शेयर से हैं क्या उम्मीदें? जानिए ब्रोकरेज की रायफेड रिजर्व मिनट्स से पहले सोना ₹442 टूटा, चांदी ₹1,532 फिसलीKusumgar IPO: ₹650 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP 40% प्रीमियम पर; निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेलअमेरिका का ऑयल स्टॉक घटा, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव… कच्चे तेल में आई बड़ी तेजीट्रक से हर महीने ₹4 लाख की कमाई… खर्च भी ₹4 लाख, फिर ट्रक मालिक मुनाफा कैसे बनाते हैं? समझिए गणित

भारत-अमेरिका के बीच लैपटॉप, पीसी आयात प्रतिबंध पर हो सकती है बातचीत

Advertisement

वा​णिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका की व्यापार मंत्री कैथरीन तई इस सप्ताहांत नई दिल्ली में इन अहम मुद्दों पर विस्तार से द्विपक्षीय बातचीत कर सकते हैं।

Last Updated- August 25, 2023 | 12:23 PM IST
भारत के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है: अमेरिका , Partnership with India is one of the important relations: US

भारत और अमेरिका एक दूसरे की सरकारी खरीद प्रक्रिया में पहुंच और महत्त्वपूर्ण खनिजों में सहयोग को आगे बढ़ाने के अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। इसकी जानकारी दो सरकारी अ​धिकारयों ने दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नवंबर से लैपटॉप, पीसी और टेबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर भारत द्वारा आयात प्रतिबंध लगाए जाने के मुद्दे पर भी दोनों देशों के बीच बातचीत हो सकती है।

वा​णिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका की व्यापार मंत्री कैथरीन तई इस सप्ताहांत नई दिल्ली में इन अहम मुद्दों पर विस्तार से द्विपक्षीय बातचीत कर सकते हैं। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर वहां के राष्ट्रपति जो बाइडन से हुई बातचीत और निर्णयों पर सिलेसिलेवार ढंग से चर्चा की जाएगी। इस क्रम में अमेरिका से पॉल्ट्री आयात पर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में जारी विवाद पर भी चर्चा होगी।

मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान दोनों देशों ने डब्ल्यूटीओ में लंबित 7 में से 6 मुद्दों को हल करने पर सहमति जताई थी। इससे दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। दोनों पक्ष द्विपक्षीय सरकारी खरीद के मामले में अधिकारी स्तर की बातचीत शुरू करने की पहल पर भी रजामंद थे।

उक्त शख्स ने बताया, ‘सरकारी खरीद प्रक्रिया में हम उनकी खरीद प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहते हैं। वे भी हमारी खरीद प्रक्रिया का हिस्सा बनने के इच्छुक हैं।’ केंद्र सरकार की खरीद प्रक्रिया में दूसरे देशों को शामिल करना भारत के लिए चुनौती है। भारत ने पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात से हुए समझौते में पहली बार सरकारी खरीद प्रक्रिया में ढील दी थी लेकिन यह सीमित दायरे में ही खोला गया था।

कैथरीन तई जी20 के व्यापार एवं निवेश मंत्रियों की बैठक में ​शिकरत करने जयपुर आई हैं। इस दौरान वह जी20 से अलग हटकर द्विपक्षीय कोराबार पर गोयल से बात करेंगी। शनिवार को वह नई दिल्ली में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगी और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों संग द्विपक्षीय बैठक भी करेंगी।

Advertisement
First Published - August 24, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement