facebookmetapixel
Advertisement
ऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेज

रिश्तों में पिघली बर्फ! गोयल ने कहा- भारत-कनाडा FTA बातचीत फिर शुरू करने पर सहमत, व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

Advertisement

2023 में कनाडा ने FTA वार्ता रोक दी थी, और दोनों देशों के रिश्ते हरदीप सिंह निज्जर मामले के बाद सबसे खराब दौर में पहुंच गए थे

Last Updated- November 24, 2025 | 2:17 PM IST
Piyush Goyal
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (फाइल फोटो)

India Canada FTA Talks:  वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को बताया कि भारत और कनाडा ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) या CEPA पर रुकी हुई वार्ताओं को फिर से शुरू करने पर सहमति बनाई है। दोनों देशों का लक्ष्य है कि 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक बढ़ाया जाए।

पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक, गोयल ने कहा, “FTA विश्वास का प्रतीक है और इससे दोनों देशों के निवेशकों व कारोबारियों को भरोसा मिलेगा।” उन्होंने बताया कि भारत और कनाडा “स्वाभाविक सहयोगी” हैं और एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा नहीं करते। दोनों देशों की ताकतें बिज़नेस और निवेश के लिए फोर्स मल्टीप्लायर की तरह काम कर सकती हैं।

क्रिटिकल मिनरल, न्यूक्लियर एनर्जी में बड़े अवसर

गोयल ने कहा कि भारत और कनाडा क्रिटिकल मिनरल्स और उनकी प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी में साथ काम कर सकते हैं। न्यूक्लियर ऊर्जा, खासकर यूरेनियम सप्लाई, में संभावनाएं मजबूत हैं। दोनों देश सप्लाई चेन को डायवर्सिफाई कर सकते हैं।

2023 में कनाडा ने FTA वार्ता रोक दी थी, और दोनों देशों के रिश्ते हरदीप सिंह निज्जर मामले के बाद सबसे खराब दौर में पहुंच गए थे। भारत ने तब प्रधानमंत्री ट्रूडो के आरोपों को “बेबुनियाद” बताया था। अब G7 समिट में प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के PM मार्क कार्नी की मुलाकात के बाद रिश्तों में नई गर्माहट दिख रही है।

भारत–कनाडा के बीच ट्रेड 

  • 2023 में द्विपक्षीय व्यापार: 18.38 अरब डॉलर
  • 2024–25 में भारत का कनाडा को निर्यात: $4.22 अरब (9.8% वृद्धि)
  • कनाडा से आयात: $4.44 अरब (2.33% कमी)
  • कनाडा में भारतीय प्रवासी: 29 लाख
  • भारतीय छात्र: 4.27 लाख

FTA पर 6 से अधिक दौर की वार्ताएं

दोनों देशों के बीच अब तक FTA पर 6 से अधिक दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं। आमतौर पर FTA में दोनों देश आपसी उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी कम/खत्म करते हैं। साथ ही सेवाओं और निवेश में लिबरलाइजेशन होता है।

Advertisement
First Published - November 24, 2025 | 1:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement