facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता: दोनों पक्षों के बीच कृषि एक प्रमुख विवादास्पद मुद्दा

Advertisement

अमेरिका अपनी सब्सिडी वाली, और आनुवंशिक रूप से संशोधित कृषि वस्तुओं के लिए भारतीय बाजारों तक अधिक पहुंच बनाने की मांग कर रहा है, लेकिन भारत ने इसका विरोध किया।

Last Updated- August 01, 2025 | 11:00 PM IST
India US

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत के आयात पर 25 फीसदी शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने इसका कारण भारत की तरफ से व्यापार में लगाए जा रहे बड़े अवरोध और ‘कठोर व आपत्तिजनक’ गैर-मौद्रिक प्रतिबंधों को बताया था।

अमेरिका का यह कदम, वास्तव में भारत पर अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा गया था। चल रही द्विपक्षीय व्यापार समझौते की बातचीत में दोनों पक्षों के बीच कृषि एक प्रमुख विवादास्पद मुद्दा है। अमेरिका अपनी सब्सिडी वाली, और आनुवंशिक रूप से संशोधित कृषि वस्तुओं के लिए भारतीय बाजारों तक अधिक पहुंच बनाने की मांग कर रहा है। लेकिन भारत ने इसका विरोध किया और चेतावनी दी कि ऐसे आयात से उसकी कृषि अर्थव्यवस्था तबाह हो सकती है, क्योंकि 10 लाख से अधिक छोटी जोत वाले परिवार सरकारी समर्थन पर बहुत अधिक निर्भर हैं।

Also Read: शुल्क, धमकियां और ट्रंप: अमेरिकी धौंस के आगे बिल्कुल न झुके भारत

दोनों देश अपने किसानों को अलग-अलग तरीकों से समर्थन देते हैं। अमेरिका में, बड़े खेतों को बाजार में न्यूनतम सरकारी हस्तक्षेप के जरिये सीधे आय भुगतान मिलता है। वहीं दूसरी ओर भारत में यह मदद, मुख्य रूप से सब्सिडी वाले उत्पादों, सार्वजनिक खरीद और खाद्य वितरण योजनाओं के माध्यम से दी जाती है। ये योजनाएं बुनियादी कीमतों से जुड़ी सुरक्षा तो देती हैं, लेकिन आय की कुछ ही गारंटी देती हैं। हालांकि  पिछले कुछ सालों से भारत भी पीएम-किसान सम्मान निधि और राज्यों में ऐसी ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सीधी आमदनी सहायता दे रहा है।

Advertisement
First Published - August 1, 2025 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement