facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड में ज्यादा रिटर्न के पीछे भागना पड़ सकता है भारी, राधिका गुप्ता ने समझाया जोखिमआज लॉन्च होगी iPhone 18 Pro सीरीज व पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें संभावित कीमत और कहां देख सकते इवेंटरेलवे इन 5 राज्यों में खर्च करेगा ₹10,783 करोड़, कैबिनेट से 3 बड़े प्रोजेक्ट मंजूरPF का पैसा नहीं कटा? सरकार का नया अभियान देगा राहत, जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ और क्या हैं शर्तेंकम उतार-चढ़ाव वाले शेयरों में पैसे लगाएगा एक्सिस का नया फंड, 9 सितंबर से NFO खुलाभारत की मेजबानी में नई दिल्ली में जुटेगा ब्रिक्स कुनबा, सम्मेलन के बारे में सब कुछ आसान भाषा में समझिएस्टील एक्सचेंज इंडिया ने लौह अयस्क की आपूर्ति के लिए एनएमडीसी से किया समझौताEV की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, अगस्त में ई-कारों की बिक्री 52% और दोपहिया की 67% बढ़ीरेलवे के 5 बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी, ₹10,021 करोड़ होंगे खर्च; 540 किलोमीटर बढ़ेगा नेटवर्कअपना काम शुरू करने के लिए ₹25 करोड़ तक लोन! यह स्कीम महिलाओं के लिए मददगार, कैसे उठा सकते लाभ?

PM मोदी को लेकर Google के AI Gemini ने दी गलत जानकारी, मांगनी पड़ी माफी

Advertisement

पीएम मोदी को लेकर पूछे गए सवाल पर जेमिनी की आपत्तिजनक प्रतिक्रिया को लेकर भारत सरकार ने गूगल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था।

Last Updated- March 04, 2024 | 2:44 PM IST
Google Gemini: Election information will not be available on Google's Gemini, the company announced many new features Google Gemini: गूगल के जेमिनी पर नहीं मिलेगी चुनावी जानकारी, कंपनी ने किया कई नए फीचर्स का ऐलान

Google Gemini: गूगल के अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैट बॉट जेमिनी ने पीएम मोदी पर मांगी गई एक सूचना की गलत जानकारी दी थी जिसके बाद से ये विवादों के घेरे में आ गई थी। मामला बढ़ता देख गूगल ने अपने एआई चैटबॉट की आपत्तिजनक प्रतिक्रिया के लिए माफी मांगी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में आईटी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के हवाले से कहा गया है कि गूगल ने प्रधानमंत्री मोदी से माफी मांगते हुए कहा है कि राजनीतिक विषयों के लिए उसका प्लैटफॉर्म जेमिनी भरोसेमंद नहीं है।

बता दें, पीएम मोदी को लेकर पूछे गए सवाल पर जेमिनी की आपत्तिजनक प्रतिक्रिया को लेकर भारत सरकार ने गूगल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था।

केंद्रीय राज्य्मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को गूगल को चेतावनी दी थी कि जेमिनी जिस तरह से जवाब दे रहा है वह आईटी के नियम 3 (1) (बी) और आपराधिक कानून के कई प्रावधानों का उल्लंघन करता है।

गूगल ने मांगी माफी 

इसके बाद Google ने प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार से माफ़ी मांगते हुए, प्लेटफ़ॉर्म की अविश्वसनीयता को स्वीकार किया।

राजीव चन्द्रशेखर ने भारतीय उपभोक्ताओं का सम्मान करने वाले एआई प्लेटफार्मों के महत्व पर जोर दिया और झूठी जानकारी फैलाने के लिए भारतीय आईटी और आपराधिक कानूनों के तहत कानूनी प्रभावों पर प्रकाश डाला।

चैटबॉट पर पक्षपात के आरोप

बता दें, कई यूजर्स ने इस एआई चैटबॉट पर आरोप लगाए थे कि इसपर जो चित्र बनाए जाते हैं वे भी ऐतिहासिक रूप से गलत हैं। और इस पर पक्षपातपूर्ण कंटेट दिखने का भी आरोप है।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी इसका संज्ञान लेने के बाद कहा था कि कंपनी ने भी इसे गलत पाया है।

Advertisement
First Published - March 4, 2024 | 2:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement