facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

भारत की अध्यक्षता में G20 क्रिप्टो करेंसी जैसे नाजुक मुद्दों पर कर सकता है मजबूत प्रगति: गीता गोपीनाथ

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 11:13 AM IST
Gita Gopinath

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रथम डिप्टी प्रबंध निदेशक (MD) गीता गोपीनाथ ने कहा है कि भारत की अध्यक्षता में G20 कर्ज संकट, क्रिप्टो करेंसी का विनियमन और जलवायु वित्त जैसे नाजुक मुद्दों पर मजबूती से प्रगति कर सकता है।

गोपीनाथ G20 के हिस्से के रूप में आयोजित विचार-विमर्श में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा पर हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए इन तीन क्षेत्रों के बारे में विस्तार से बताया है।

उन्होंने कहा, “हमारे पास बड़ी संख्या में कम आय वाले देश हैं जो कर्ज संकट में फंसे हुए हैं। हमारे पास ऋण समाधान में मदद के लिए G20 का सामान्य ढांचा है। हमें निश्चित रूप से अपने तंत्र की क्षमता को सुधारने की जरूरत है ताकि समय पर समाधान मिल सके।”

क्रिप्टो करेंसी में हाल में आई भारी गिरावट को लेकर गीता गोपीनाथ ने कहा कि यह स्पष्ट है कि विनियमन के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहमत मानक आवश्यक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मोर्चे पर प्रगति को 2023 तक पूरा करना एक ठोस नतीजा होगा।”

वहीं जलवायु वित्त को लेकर गोपीनाथ ने कहा, “जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने और इसमें योगदान देने के लिए विकासशील देशों को अधिक वित्तपोषण की जरूरत होगी और यह तीसरा क्षेत्र है, जहां मजबूत प्रगति की जा सकती है।”

Advertisement
First Published - December 15, 2022 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement