facebookmetapixel
Advertisement
MCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गैनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टआम यूजर्स के लिए UPI लेनदेन पूरी तरह रहेगा फ्री, MDR चार्जेस की खबरों को सरकार ने किया खारिजPM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चाफ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफा

वित्त मंत्री ने सीमा पार चुनौतियों के लिए बहुपक्षीय विकास बैंकों पर बढ़ते दबाव पर डाला प्रकाश

Advertisement

विश्व बैंक द्वारा इक्विटी ऋण अनुपात की समीक्षा, एडीबी द्वारा शेयरधारकों की जोखिम क्षमता का पुन: आकलन इस मामले में हाल के उदाहरण हैं।

Last Updated- June 22, 2023 | 10:30 PM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी) के ऋण संसाधनों पर दबाव कई गुना बढ़ने जा रहा है क्योंकि गैर उधारी शेयरधारकों ने सीमा पार चुनौतियों से निपटने के लिए इसका दायरा बढ़ाने को कहा है। फ्रांस के पेरिस में ’21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने के लिए एमडीबी के मॉडल में बदलाव’ विषय पर आयोजित गोलमेज सम्मेलन में सीतारमण ने यह कहा।

वित्त मंत्री ने कहा कि पूंजी पर्याप्तता ढांचे को लागू करने और सिफारिशों के आधार पर यह अनुमान है कि एमडीबी को अगले 10 साल में 100 अरब डॉलर से ज्यादा अतिरिक्त उधारी क्षमता विकसित करनी होगी। निर्मला ने कहा, ‘वैश्विक विकास की संभावनाओं और उसके पैमाने व धन मुहैया कराने की चुनौतियों को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं है और अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है।’

उन्होंने कहा कि इस मसले पर बहुआयामी दृष्टिकोण की जरूरत है और पूंजी पर्याप्तता ढांचे की सिफारिशों पर काम करने से एमडीबी अपने संसाधनों को अधिक प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करने में सक्षम हो सकेंगे। विश्व बैंक द्वारा इक्विटी ऋण अनुपात की समीक्षा, एडीबी द्वारा शेयरधारकों की जोखिम क्षमता का पुन: आकलन इस मामले में हाल के उदाहरण हैं।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement