facebookmetapixel
Silver Price Outlook: क्या चांदी $62 तक जा सकती है? पूरी कहानीविदेशी निवेशकों के लिए खुशखबरी, SEBI लाएगा डिजिटल FPI रजिस्ट्रेशन सिस्टम!Large Cap Funds: स्टेबल रिटर्न चाहिए? पोर्टफोलियो का 30–70% हिस्सा लार्ज-कैप फंड्स में लगाएंइंफ्रा, कने​क्टिविटी, मजबूत कानून-व्यवस्था ने यूपी में टूरिज्म को दी नई ऊंचाई, BS समृद्धि में बोले पर्यटन मंत्रीNFO Alert: केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस ने उतारा नेक्स्टजेन कंजम्पशन फंड, क्या है इसमें खास?PM-KISAN की 21वीं किस्त जारी: 9 करोड़ किसानों को मिले 18,000 करोड़ रुपयेयूपी में एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे 23 बस अड्डे, दौड़ेंगी 25000 बसें: BS समृद्धि में बोले परिवहन मंत्रीRailway Stock: कमजोर परफॉर्मेंस के बाद भी ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लें शेयर, ₹1,064 दिया टारगेटबिजली, सड़क, शिक्षा और हेल्थ: 2017 के बाद यूपी में हर सेक्टर में हुए बड़े सुधार- BS समृद्धि में बोले उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठकबॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने किराये पर दी प्रॉपर्टी, 9 साल में कमाएंगी ₹8.6 करोड़

अवैध प्रवासन से यूरोप के ‘प्रभावित होने का खतरा, अब कानून में बदलाव का समय : सुनक

सुनक इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की दक्षिणपंथी पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ द्वारा आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Last Updated- December 17, 2023 | 8:55 PM IST
World's first AI Safety Institute to be set up in UK: Rishi Sunak

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इटली की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान आगाह किया है कि अवैध प्रवासन से यूरोप के ‘‘प्रभावित’’ होने का खतरा है। उन्होंने संकेत दिया कि अब अंतरराष्ट्रीय कानून को नया रूप देने का समय आ गया है।

सुनक ने शनिवार को रोम में एक कार्यक्रम में यह चेतावनी भी दी कि ‘‘दुश्मन’’ यूरोपीय समाज को अस्थिर करने की कोशिश के तहत जानबूझकर लोगों को हमारे तटों पर लाकर आप्रवासन को ‘‘हथियार’’ के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। सुनक इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की दक्षिणपंथी पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ द्वारा आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

सुनक ने कहा, ‘‘अगर हम इस (अवैध प्रवासन) समस्या से नहीं निपटते हैं, तो इसकी संख्या बढ़ती जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे हमारे देशों और उन लोगों की मदद करने की हमारी क्षमता प्रभावित होगी जिन्हें वास्तव में हमारी मदद की सबसे अधिक आवश्यकता है। यदि इसके लिए हमें अपने कानूनों में बदलाव और युद्ध के बाद के परिवेश में आप्रवासन को लेकर अंतरराष्ट्रीय वार्ता का नेतृत्व करने की आवश्यकता हुई, तो हमें ऐसा करना चाहिए। क्योंकि अगर हमने अभी इस समस्या का समाधान नहीं किया, तो नौकाओं में सवार होकर आ रहे लोगों की जानें जाती रहेंगी।’’

सुनक ने कहा, ‘‘आपराधिक गिरोह अपने धंधों को चलाने के लिए हमेशा सस्ते तरीके खोजते रहेंगे। वे हमारी मानवता का गलत फायदा उठाते रहेंगे।। जब वे लोगों को समुद्र में इन नावों में सवार करते हैं तब वे उनकी जान को होने वाले खतरों के बारे में सोचते तक नहीं हैं।’’

First Published - December 17, 2023 | 8:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट