facebookmetapixel
Advertisement
Reliance पावर के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, 12 जगहों पर 15 टीमों की रेड; लेकिन शेयरों में तेजीट्रंप ने ईरानी की IRGC से कहा- ह​थियार डाल दें, मिलेगी ‘पूरी सुरक्षा और माफी’Gold Price Today: सोना-चांदी के वायदा भाव में तेज उछाल, MCX पर सोना ₹1.61 लाख और चांदी ₹2.67 लाख के करीबबंगाल चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, आरएन रवि को अतिरिक्त प्रभारभारत-फिनलैंड के रिश्ते रणनीतिक साझेदारी की ओर, डिजिटल और स्थिरता पर जोरआरबीआई ने सीएमआई को बैंक वित्त के नियम कड़े किए, लिवरेज और शुल्क आय पर असर संभवईरान अमेरिका युद्ध का पड़ेगा फर्टिलाइजर, रिफाइनरी और केमिकल सेक्टर पर असरः क्रिसिलबीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई के बाद पहला सौदा, क्यूबीई खरीदेगा रहेजा क्यूबीई में 51% हिस्सेदारीबेहतर अवसरों के बावजूद भारत में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी कमवित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में गोल्ड लोन वितरण बढ़कर 8.16 लाख करोड़ रुपये हुआ

कमला हैरिस के कारण आई आर्थिक आपदा को समाप्त कर नया आर्थिक चमत्कार करूंगा: Donald Trump

Advertisement

ट्रंप ने कहा, ‘‘हम कमला द्वारा लाई गई आर्थिक आपदा को समाप्त करेंगे और एक नए ‘ट्रंप आर्थिक चमत्कार’ की शुरुआत करेंगे।’’

Last Updated- November 02, 2024 | 12:44 PM IST
Donald Trump
File Photo

अमेरिका में अगले सप्ताह होने वाले आम चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की आर्थिक नीतियों को आपदा बताते हुए शुक्रवार को कहा कि यदि वह चुनाव जीत जाते हैं तो वह नए आर्थिक चमत्कार करेंगे।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी उत्पादों के निर्माण एवं उनकी खरीद को बढ़ावा देने और अमेरिकी लोगों को नौकरी देने का वादा किया। ट्रंप ने मिशिगन के डेट्रॉयट में एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘हम कमला द्वारा लाई गई आर्थिक आपदा को समाप्त करेंगे और एक नए ‘ट्रंप आर्थिक चमत्कार’ की शुरुआत करेंगे।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि हैरिस के ‘‘असफल आर्थिक एजेंडे’’ ने हाल में निजी क्षेत्र की लगभग 30,000 नौकरियां और पिछले कुछ समय में विनिर्माण क्षेत्र की लगभग 50,000 नौकरियां खत्म कर दीं। ट्रंप ने आरोप लगाया कि हैरिस की ‘‘राष्ट्र को बर्बाद करने वाली नीतियों के कारण अमेरिकी कामगार पूरी तरह डूब रहे हैं। आप डूब रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यूक्रेन में युद्ध समाप्त कर दूंगा। यदि मैं राष्ट्रपति होता तो यह कभी शुरू ही नहीं होता। मैं पश्चिम एशिया में अराजकता को रोकूंगा। (अगर मैं राष्ट्रपति होता) सात अक्टूबर जैसी स्थिति कभी नहीं होती। मैं तृतीय विश्व युद्ध को होने से रोकूंगा।’’ हमास के चरमपंथियों ने सात अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला किया था जिसके बाद इजराइल और फलस्तीन के बीच युद्ध शुरू हुआ। एपी सिम्मी शोभना

Advertisement
First Published - November 2, 2024 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement