facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत जारी, वाणिज्य सचिव जाऐंगे ब्रसेल्स

Advertisement

यह यात्रा एफटीए पर बातचीत के अगले दौर से पहले होगी। वार्ता का 13वां दौर नई दिल्ली में 8 सितंबर से शुरू होना है

Last Updated- August 25, 2025 | 9:35 PM IST
India EU trade deal

वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर जारी बातचीत के सिलसिले में अगले महीने ब्रसेल्स जाएंगे। वह बातचीत की प्रगति का जायजा लेंगे और उसे रफ्तार देंगे। मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि बड़थ्वाल की ब्रसेल्स यात्रा अगले हफ्ते की शुरुआत में होने की संभावना है और यह यात्रा एफटीए पर बातचीत के अगले दौर से पहले होगी। वार्ता का 13वां दौर नई दिल्ली में 8 सितंबर से शुरू होना है। इससे पिछले दौर की बातचीत 11 जुलाई को पूरी हुई थी, जिसके बाद से दोनों देश प्रस्तावित व्यापार समझौते से जुड़े प्रमुख मसलों पर बैठकें करते रहे हैं।

दुनिया भर में जारी भूराजनीतिक अनिश्चितता और अमेरिका की संरक्षणवादी नीतियों को देखते हुए भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार वार्ता तेज कर दी गई है। अमेरिका के बाद यूरोपीय संघ को ही भारत सबसे ज्यादा निर्यात करता है। इसके साथ व्यापार समझौता पूरा करना भारत के लिए प्राथमिकता है। इस समझौते की जरूरत अब और भी बढ़ गई है क्योंकि अमेरिका के साथ भारत का व्यापार समझौता नहीं हो पाया है और भारत से होने वाले निर्यात पर इसी हफ्ते वहां 50 फीसदी शुल्क लगने वाला है। इस वजह से भारत ने ईयू के साथ व्यापार संबंध मजबूत करने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा यूरोपीय संघ के वाणिज्य मंत्री के बीच बैठक होने की भी उम्मीद है। इसी फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने लंबे समय से अटके इस व्यापार समझौते पर 2025 के अंत तक दस्तखत करने का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।

दोनों पक्ष पारदर्शिता, बेहतर नियामकीय तरीकों, सीमा शुल्क एवं व्यापार सुगमता, बौद्धिक संपदा अधिकार और एक-दूसरो को प्रशासनिक मदद जैसे कई पहलुओं पर पहले ही सहमत हो चुके हैं। दोनों पक्षों ने डिजिटल व्यापार पर भी सैद्धांतिक सहमति जता दी है।

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 9:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement