facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

चीन ने एक बार फिर दी ताइवान को चेतावनी, कहा – आग से खेलने वाले लोग खुद को ही जला लेंगे

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 3:27 PM IST
China

चीन के विदेश मंत्री छिन कांग ने शुक्रवार को ताइवान को धमकी देते हुए कहा कि इस स्वशासित द्वीप पर नियंत्रण की बीजिंग की मांग के खिलाफ जाने वाले लोग ‘‘आग से खेल रहे हैं।’’

छिन कांग ने शुक्रवार को एक भाषण के अंत में ये टिप्पणियां कीं जिसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था तथा विकासशील देशों के हितों में चीन के योगदान की वकालत की गयी। इसमें उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी चिनफिंग की वैश्विक सुरक्षा पहल की बार-बार तारीफ की। छिन कांग ने अपने भाषण में चीनी राजनयिकों के मुकाबले अधिक सख्त शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ‘‘ताइवान समस्या’’ का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय संप्रभुत्ता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करना निंदनीय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ताइवान समस्या चीन के अहम हितों का केंद्र है। हम चीन की संप्रभुत्ता तथा सुरक्षा को कमतर करने वाले किसी भी कृत्य का जवाब देने में कभी पीछे नहीं हटेंगे। ताइवान के मुद्दे पर आग से खेलने वाले लोग खुद को ही जला लेंगे।’’

ऐसी टिप्पणियां आम तौर पर द्वीप की लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकार तथा उसके सबसे अहम सहयोगी देश अमेरिका के संदर्भ में की जाती हैं। चीन, ताइवान को अपना हिस्सा बताता है तथा जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग से इसे कब्जे में लेने की धमकी देता है।

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 3:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement