facebookmetapixel
Advertisement
Cabinet Decision: ₹23,731 करोड़ की ‘गोबरधन’ योजना को हरी झंडी, बायोगैस उत्पादन को मिलेगा बढ़ावालखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पर 2 साल का प्रतिबंध, 3 अधिकारी निलंबितPNB हाउसिंग फाइनेंस पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 नतीजों के बाद शेयर में तेजी, ब्रोकरेज ने दिया ₹1,390 तक का टारगेटRBI पॉलिसी से बॉन्ड मार्केट को मिला सहारा, Debt Funds में निवेशक कहां लगा सकते हैं दांव?AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेलमजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?Q1 में मुनाफा बढ़ा, फिर भी Omnitech Engineering के शेयर 14% टूटे! जानिए निवेशकों ने क्यों बेचा स्टॉकPM-SYM: क्या आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं? जानिए बुढ़ापे में कैसे मिलेगी 3000 रुपये की पेंशन

Britain: अवैध शरणार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक टैगिंग देने पर विचार कर रही ब्रिटिश सरकार, लगेंगे GPS ट्रैकर- गृह मंत्री

Advertisement

ब्रिटेन का गृह विभाग शरणार्थियों को पनाह देने के लिए बिब्बी स्टॉकहोम आवासीय पोत का इस्तेमाल करने को लेकर ‘फायर ब्रिगेड यूनियन’ से संभावित कानूनी चुनौती का भी सामना कर रहा है

Last Updated- August 28, 2023 | 5:59 PM IST
ZCZC PRI GEN INT .LONDON FGN12 UK-MIGRANTS-TAGGING Electronic tagging of illegal migrants to UK among ‘range of options' being considered: Suella Braverman

ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने सोमवार को कहा कि सरकार ब्रिटेन में आने वाले अवैध शरणार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक टैग प्रदान करने पर विचार कर रही है ताकि उन पर नजर रखी जा सके।

भारतीय मूल की मंत्री ‘द टाइम्स’ अखबार में प्रकाशित उस खबर पर प्रतिक्रिया दे रही थी जिसमें दावा किया गया है कि नए अवैध आव्रजन अधिनियम (Illegal Migration Act) के तहत शरणार्थियों की टैगिंग के लिए GPS ट्रैकर लगाए जाएंगे।

खबर में कहा गया है कि गृह कार्यालय के अधिकारी इसे उन शरणार्थियों को देश के अन्य हिस्सों में गायब होने से रोकने के तरीके के रूप में देख रहे हैं जिन्हें निरुद्ध केंद्रों में जगह नहीं होने के कारण उनमें नहीं रखा जा सकता।

ब्रेवरमैन ने एक साक्षात्कार के दौरान ‘स्काई न्यूज’ से कहा, ‘हमने अपने अवैध आव्रजन अधिनियम के रूप में एक ऐतिहासिक समझौते को लागू किया है जो हमें अवैध रूप से यहां आए लोगों को हिरासत में रखने और फिर उन्हें रवांडा जैसे सुरक्षित देश में भेजने का अधिकार देता है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर हमें उन्हें ब्रिटेन से हटाना है तो कुछ हद तक नियंत्रण करने की आवश्यकता है। हम कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। हमारे पास कुछ हजार निरुद्ध केंद्र हैं।’

मंत्री ने कहा, ‘हम उन्हें बढ़ाने पर काम करेंगे लेकिन यह स्पष्ट है कि हम कई विकल्प तलाश रहे हैं ताकि हम लोगों पर नजर रख सकें जिससे कि वे हमारी व्यवस्था के जरिए आवागमन कर सकें।’

ब्रेवरमैन ने माना कि सरकार को और निरुद्ध केंद्र मुहैया करने पड़ सकते हैं लेकिन उसे शरणार्थियों को रवांडा प्रत्यर्पित करने की योजनाओं के खिलाफ कानूनी चुनौतियों के नतीजे का इंतजार करना होगा। इस बीच, ब्रिटेन का गृह विभाग शरणार्थियों को पनाह देने के लिए बिब्बी स्टॉकहोम आवासीय पोत का इस्तेमाल करने को लेकर ‘फायर ब्रिगेड यूनियन’ से संभावित कानूनी चुनौती का भी सामना कर रहा है। पोर्टलैंड में खड़े इस जहाज की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई है। पानी में लेगियोनेला बैक्टीरिया पाए जाने के बाद जहाज से शरणार्थियों को हटा दिया गया है।

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 5:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement