facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले डिपोर्टेशन तेज, अवैध भारतीय प्रवासियों की शुरू हुई अमेरिका से विदाई; 18,000 लोगों पर संकट!

Advertisement

ICE ने 15 लाख लोगों की एक प्रारंभिक सूची तैयार की है, जिसमें लगभग 18,000 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं जो बिना दस्तावेजों के अमेरिका में रहते हैं।

Last Updated- February 04, 2025 | 10:36 AM IST
Trump administration to strip legal status from 532K migrants living in US

US Starts Deporting Indian Migrants: ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले भारतीय प्रवासियों (Indian migrants) को डिपोर्ट यानी भारत वापस भेजना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक अमेरिकी सैन्य विमान सोमवार (3 फरवरी) को अवैध प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर रॉयटर्स को बताया कि सी-17 विमान भारत के लिए उड़ान भर चुका है। हालांकि, इसे भारत पहुंचने में कम से कम 24 घंटे लगेंगे।

भारतीय प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन शुरू

ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। ट्रंप ने अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़े निर्वासन अभियान (deportation campaign) का वादा किया था, और यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम इन्फोर्समेंट (ICE) ने 15 लाख लोगों की एक प्रारंभिक सूची तैयार की है, जिसमें लगभग 18,000 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं जो बिना दस्तावेजों के अमेरिका में रहते हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया कि फ्लाइट में कितने भारतीय प्रवासी सवार थे।

अवैध प्रवासियों को वापस लेने को तैयार भारत

भारत अमेरिका में अवैध ढंग से रह रहे भारतीय प्रवासियों की पहचान करने और उन्हें वापस लेने के लिए डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन के साथ काम करने को तैयार है। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने पिछले महीने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि दोनों देशों ने करीब 18,000 अवैध भारतीय प्रवासियों की पहचान कर ली है।

पिछले महीने विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि भारत यह सत्यापित कर रहा है कि अमेरिका से किन लोगों को भारत भेजा जा सकता है, और ऐसे व्यक्तियों की संख्या अभी तय नहीं की जा सकती।

जयशंकर ने कहा, “यह समस्या हर देश के साथ है, और अमेरिका भी इसका अपवाद नहीं है, हमने हमेशा यह रुख अपनाया है कि अगर हमारे कोई नागरिक वहां अवैध रूप से हैं और हमें यह पूरी तरह से यकीन हो कि वे हमारे ही नागरिक हैं, तो उनकी वैध वापसी के लिए हम हमेशा तैयार हैं।”

Also read: Modi US Visit: व्हाइट हाउस में अगले हफ्ते मोदी-ट्रंप की मुलाकात, व्यापार और वीजा पर हो सकती है बात

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले ट्रंप की कार्रवाई तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे की घोषणा के कुछ घंटे पहले ही एक अमेरिकी मिलिट्री प्लेन अवैध भारतीय प्रवासियों डिपोर्ट करने के लिए उड़ान भर चुका है। मोदी 12 फरवरी से दो दिन के लिए अमेरिका दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच व्यापार और रक्षा जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।

ट्रंप ने 27 जनवरी को पीएम मोदी से फोन पर बात की, जिसमें उन्होंने इमिग्रेशन के मुद्दों पर चर्चा की और भारत से ज्यादा अमेरिकी सिक्योरिटी इक्विपमेंट खरीदने और फेयर बाइलेटरल ट्रेड संबंधों पर जोर दिया।

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 10:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement