facebookmetapixel
Advertisement
Kotak Mahindra Bank Q4: मुनाफे में 10% की बढ़त, एसेट क्वालिटी में जबरदस्त सुधारकमर्शियल गैस की कीमतों में आग: दिल्ली के फूड वेंडर्स बेहाल, रेस्टोरेंट्स रेट बढ़ाने की तैयारी में!पुरानी कंपनी का अटका PF पैसा अब तुरंत मिलेगा वापस, नया ‘E-PRAAPTI’ पोर्टल लॉन्च; ऐसे करेगा कामNPS सब्सक्राइबर्स सावधान! 1 जुलाई से बदल रहे हैं मेंटेनेंस के नियम, समझें आपकी जेब पर क्या होगा असरक्या आपके फोन में भी आया तेज सायरन वाला मैसेज? सरकार ने क्यों किया ऐसा टेस्टAvro India का बड़ा धमाका: 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, जानें स्टॉक स्प्लिट की पूरी डिटेलRBI में बड़ा बदलाव! रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर, 3 साल तक संभालेंगे अहम जिम्मेदारीनिवेशकों की लॉटरी! हर 1 शेयर पर 6 बोनस शेयर देगी अलका इंडिया, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेBNPL vs Credit Card: अभी खरीदें बाद में चुकाएं या कार्ड से खर्च? एक गलत फैसला बना सकता है आपको कर्जदारDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 तक कमाई का मौका! अगले हफ्ते 12 कंपनियों देंगी डिविडेंड, लिस्ट जारी

कोयले के दामों में कमी चाह रहा बांग्लादेश

Advertisement
Last Updated- February 05, 2023 | 11:05 PM IST
Indian Railways

अदाणी के गोड्डा बिजली संयंत्र के प्रमुख लाभार्थी – बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (बीपीडीपी) ने इस परियोजना के लिए बिजली खरीद समझौते (पीपीए) में संशोधन की मांग नहीं की है।

अदाणी पावर ने बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि बीपीडीपी इस संयंत्र के लिए आपूर्ति किए जाने वाले कोयले की कीमत में ‘अस्थायी राहत’ पर विचार कर रहा है।

अदाणी पावर के प्रवक्ता ने ई-मेल के जवाब में इस समाचार-पत्र को बताया ‘हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि बिजली आपूर्ति करने के लिए पीपीए के वास्ते बीपीडीपी द्वारा किसी संशोधन का अनुरोध नहीं किया गया है।’

पिछले सप्ताह बांग्लादेश की समाचार एजेंसी यूएनबी ने खबर दी थी कि बीएनपीबी ने पीपीए में संशोधन की मांग की है। इसने कहा था कि कोयले के अधिक दामों के लिए डिमांड नोट जारी करने के वास्ते बीपीडीपी से अदाणी पावर के अनुरोध के जवाब में ऐसा किया गया है।

बीपीडीपी के अधिकारियों ने कहा है कि अदानी पावर ने कहा है कि कोयले की लागत 250 डॉलर प्रति टन से बढ़कर 400 डॉलर प्रति टन हो चुकी है।

1,600 मेगावाट वाला गोड्डा बिजली संयंत्र झारखंड में स्थित है और ऑस्ट्रेलिया में कारमाइकल कोयला खदान से कोयला लेगा, जिसका स्वामित्व और संचालन अदाणी माइनिंग के पास है।

कोयले की वैश्विक कीमतों को प्रभावित करने वाले भू-राजनीतिक तनाव को देखते हुए कारमाइकल से कोयला हासिल करने की लागत भी बढ़ गई है। हालांकि अदाणी पावर ने कहा कि बीपीडीबी ने कोयले की कीमत पर छूट मांगी है।

ई-मेल के जवाब में कहा गया है ‘बीपीडीबी ने विदेशी तापीय कोयले के मौजूदा अधिक दामों को देखते हुए अस्थायी आधार पर परिवर्तनशील ऊर्जा लागत में छूट देने पर विचार करने के लिए हमें लिखा है।’

सूत्रों ने कहा कि कोयले की कीमत में किसी भी बदलाव और उसके परिणामस्वरूप बिजली की लागत में किसी परिवर्तन से परियोजना शुरू होने की तिथि (सीओडी) पर असर पड़ सकता है।

गोड्डा को मार्च 2023 में बांग्लादेश को आपूर्ति शुरू करनी है। पावर फाइनैंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस समाचार-पत्र को बताया कि अगर कोई बदलाव होता है, तो एक संयुक्त संचालन समिति पीपीए में इन बदलावों को देखेगी।

Advertisement
First Published - February 5, 2023 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement