facebookmetapixel
Advertisement
MCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गैनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टआम यूजर्स के लिए UPI लेनदेन पूरी तरह रहेगा फ्री, MDR चार्जेस की खबरों को सरकार ने किया खारिजPM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चाफ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफा

इटली में हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्लांट में विस्फोट, कम से कम तीन लोगों की मौत, चार लापता

Advertisement

Italian Explosion: इमारत की हालत को देखते हुए लापता लोगों को तलाश में बहुत सावधानी बरती जा रही है। गोताखोर उन्हें खोजने में मदद कर रहे हैं।

Last Updated- April 10, 2024 | 10:08 AM IST
Saudi Arabia Bus Accident
Representative Image

उत्तरी इटली में दशकों पुराने एक जलविद्युत संयंत्र (hydroelectric plant) में मंगलवार को हुए विस्फोट में कम से कम तीन श्रमिकों की मौत हो गई और पांच श्रमिक घायल हो गए तथा चार अन्य लोग लापता हैं। क्षेत्रीय अग्निशमन प्रमुख ने यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय अग्निशमन प्रमुख फ्रांसेस्को नोटारो ने ‘स्काई टीजी24’ को बताया कि बोलोग्ना के दक्षिण में बिजली कंपनी एनेल के बर्गी संयंत्र में रखरखाव के काम के दौरान हुए विस्फोट से नौ मंजिला भूमिगत संरचना का एक हिस्सा ढह गया, जिससे आग लग गई और 60 मीटर (200 फुट) की गहराई में बाढ़ आ गई।

इमारत की हालत को देखते हुए लापता लोगों को तलाश में बहुत सावधानी बरती जा रही है। गोताखोर उन्हें खोजने में मदद कर रहे हैं। बचाव अभियान के रात तक चलने की संभावना है। अग्निशामकों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो में झील के किनारे स्थित बिजली संयंत्र में जमीन के नीचे से धुआं उठता दिखाई दे रहा है।

निकटवर्ती शहर कैमुग्नानो के मेयर मार्को मासिनारा ने ‘स्काई’ से कहा, ‘‘यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक बिजली संयंत्र है। एनेल कंपनी 50 साल से इसका प्रबंधन कर रही है। इससे कई परिवारों को रोजगार मिला है। यहां आज तक कभी कुछ नहीं हुआ। …हमारी दुनिया ढह गई।’’

उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती तीन लोगों की हालत गंभीर है, जबकि अन्य दो को कम चोटें आई हैं। कृत्रिम सुवियाना झील का निर्माण 1928-32 में एक बांध के निर्माण से हुआ था और यह बोलोग्ना से लगभग 70 किलोमीटर (40 मील) दक्षिण पश्चिम में 500 मीटर (1,640 फुट) की ऊंचाई पर एक क्षेत्रीय उद्यान में स्थित है।

‘एनेल ग्रीन पावर’ ने एक बयान में कहा कि बांध को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी साल्वातोर बर्नबेई घटनाक्रम पर नजर रखने के लिए घटनास्थल पहुंचे। कंपनी ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि वह इस ‘‘खौफनाक’’ समाचार पर नजर रखे हुए हैं और उन्होंने पीड़ितों एवं उनके परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की है।

Advertisement
First Published - April 10, 2024 | 10:08 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement