facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

ब्राजील के होटल में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत

‘गारोआ फ्लोरेस्टा’ होटल गारोआ समूह का हिस्सा है, जिसके पोर्टो एलेग्रे में 22 अन्य छोटे होटल हैं।

Last Updated- April 27, 2024 | 9:22 AM IST
Saudi Arabia Bus Accident
Representative Image

दक्षिणी ब्राजील के पोर्टो एलेग्रे शहर में शुक्रवार तड़के एक छोटे होटल में आग लग जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ‘गारोआ फ्लोरेस्टा’ होटल की तीन मंजिला इमारत में तड़के आग लग गई जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए।

इस होटल में एक कमरे के किफायती आवास की सुविधा दी जाती थी और बेघर लोगों को आश्रय देने के लिए इसका नगरपालिका के साथ अनुबंध था। रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के दमकल विभाग के अनुसार, इस होटल के पास आवश्यक लाइसेंस नहीं था और पर्याप्त आपातकालीन अग्निशमन योजना नहीं थी।

इस घटना में बाल-बाल बचे 56 वर्षीय मार्सेलो वैगनर शेलेक ने दैनिक समाचार पत्र ‘जीरो होरा’ को बताया कि वह समय पर होटल से बाहर भागकर बच गए लेकिन तीसरी मंजिल पर रह रही उनकी बहन की आग की चपेट में आने से मौत हो गई।

‘गारोआ फ्लोरेस्टा’ होटल गारोआ समूह का हिस्सा है, जिसके पोर्टो एलेग्रे में 22 अन्य छोटे होटल हैं।

इसके एक अन्य होटल में 2022 में आग लग गई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 11 अन्य लोग घायल हो गए थे। पोर्टो एलेग्रे के मेयर सेबेस्टियाओ मेलो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके प्रशासन ने बेघर लोगों को आश्रय देने के लिए 2020 में कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसके तहत उसके 400 कमरों का इस्तेमाल किया जाना था।

मेलो ने कहा कि अब इस अनुबंध की समीक्षा की जाएगी और होटल की 22 इकाइयों का निरीक्षण किया जाएगा। पोर्टो एलेग्रे सिटी हॉल के पास जिस होटल में शुक्रवार को आग लगी, उसके साथ 16 कमरों के लिए अनुबंध किया गया था। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आग से बचाए गए 11 लोगों में से आठ अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है लेकिन उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।

First Published - April 27, 2024 | 9:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट