facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

Dubai से आ रही Air India Express की उड़ान ने उतरते समय ATC से मांगी मदद

Advertisement

पायलट ने किसी भी आपात स्थिति की घोषणा नहीं की

Last Updated- February 19, 2023 | 10:13 AM IST
Air India Express

रविवार को दुबई से तिरुवनंतपुरम आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान के उतरने के दौरान पायलट ने कुछ समस्या महसूस होने के बाद यहां हवाई नियंत्रण कक्ष (एटीसी) से मदद मांगी। एअरलाइन के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि पायलट को विमान के उतरने के समय कुछ असामान्य लगा और उसने एटीसी से सहायता मांगी। निर्धारित समय पर सुबह साढ़े छजे यह विमान सामान्य ढंग से विमानतल पर उतरा। पायलट ने किसी भी आपात स्थिति की घोषणा नहीं की।

उन्होंने बताया कि विमानतल पर उतरने के बाद आईएक्स 540 एअर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान की जांच करने पर पाया गया कि विमान के अगले हिस्से के पहिये की ऊपरी सतह हट गयी थी।

सूत्रों ने कहा कि इसमें गंभीर स्थिति जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि विमान से सभी यात्री सुरक्षित ढंग से उतरे।

Advertisement
First Published - February 19, 2023 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement