facebookmetapixel
Padma Awards 2026: अभिनेता धर्मेंद्र, बैंकर उदय कोटक, क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 131 हस्तियों को पद्म सम्मानRepublic Day Sale में ऑनलाइन खरीदारी का धमाका, ई-कॉमर्स क्विक कॉमर्स की बिक्री 25% तक बढ़ीBudget 2026 और किफायती आवास: एक्सपर्ट बजट में खरीदारों के लिए कौन-कौन से बदलाव की मांग कर रहे हैंपद्म श्री-पद्म भूषण से सम्मानित BBC के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदाIndia-EU FTA से घरेलू उद्योग को मिलेगी राहत, लागत घटेगी और व्यापार में दिखेगी रफ्तार: GTRIBudget 2026: भारत की बढ़ती बुजुर्ग आबादी को इस साल के बजट से क्या चाहिए?टॉप-10 मार्केट वैल्यू वाली कंपनियों में 9 का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ घटा, RIL को सबसे तगड़ा झटकाग्लोबल उठापटक के बीच घरेलू फंडामेंटल देंगे बाजार को सपोर्ट; शेयर, सोना-चांदी में कैसे बनाएं स्ट्रैटेजी?UP ODOC scheme: यूपी के स्वाद को मिलेगी वैश्विक पहचान, शुरू हुई ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजनाQ3 रिजल्ट से पहले बड़ा संकेत, PSU कंपनी कोचीन शिपयार्ड फिर दे सकती है डिविडेंड

सेंट्रल मेक्सिको में क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान हुई गोलीबारी, 16 लोगों की मौत

सलामांका शहर में गोलीबारी की एक अन्य घटना में चार और लोगों की मौत हो गई, लेकिन हमले के हालातों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Last Updated- December 18, 2023 | 6:05 PM IST
सशस्त्र समूह द्वारा पोसाडा में भाग लेने वाले लोगों पर गोलीबारी के बाद तैनात पुलिस। फोटो- रॉयटर्स

मेक्सिको के उत्तर-मध्य प्रांत गुआनाजुआतो के साल्वाटियेरा शहर में रविवार तड़के एक क्रिसमस समारोह में शामिल लोगों पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई। अभियोजक ने यह जानकारी दी।

राज्य अभियोजक ने यह भी बताया कि सलामांका शहर में गोलीबारी की एक अन्य घटना में चार और लोगों की मौत हो गई, लेकिन हमले के हालातों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

स्थानीय मीडिया में बताया गया है कि साल्वाटियेरा में क्रिसमस समारोह के खत्म होने के बाद जब लोग कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहे थे तभी उन पर गोलीबारी की गई।

गुआनाजुआतो में जलिस्को माफिया और सिनालोआ माफिया समर्थित स्थानीय गिरोहों के बीच खूनी संघर्ष देखा जाता रहा है। मेक्सिको के इस राज्य में सबसे अधिक हत्याएं दर्ज की गई हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इस बीच, कैरेबियन तट के रिसॉर्ट ‘टुलम’ में रविवार को हुए हमले में तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई और चार लोग घायल हो गये।

प्रांत अभियोजक क्विंटाना रू ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है ‘‘गोलीबारी की यह घटना मादक पदार्थ तस्करों के बीच विवाद का नतीजा है। ऐसे में इससे देश की आम जनता और हमारे पर्यटकों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।’’

हालांकि, पूर्व में टुलम में स्थानीय मादक पदार्थ गिरोहों के बीच गोलीबारी में पर्यटकों के मारे जाने की घटनाएं भी सामने आई थीं। साल 2021 में टुलम में दो पर्यटक- भारत में जन्मे कैलिफोर्निया ‘ट्रैवल ब्लॉगर’ और जर्मनी के पर्यटक, की एक रेस्तरां में दो मादक पदार्थ गिरोहों के बीच हुई गोलीबारी में मौत हो गई थी।

First Published - December 18, 2023 | 6:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट