facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

हरियाणा के पूर्व सीएम चौटाला नहीं रहे, राजनीति में शोक की लहर

89 वर्षीय चौटाला को गुरुग्राम में उनके घर में दिल का दौरा पड़ा। मेदांता अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

Last Updated- December 20, 2024 | 11:05 PM IST
Former Haryana CM Chautala is no more, wave of mourning in politics हरियाणा के पूर्व सीएम चौटाला नहीं रहे, राजनीति में शोक की लहर

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। 89 वर्षीय चौटाला को गुरुग्राम में उनके घर में दिल का दौरा पड़ा। मेदांता अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। हरियाणा सरकार ने उनके सम्मान में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

ओम प्रकाश चौटाला भारतीय राजनीति में एक कद्दावर शख्सियत और जाट समुदाय के प्रमुख नेता थे। एक जनवरी, 1935 को जन्मे चौटाला 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। चौटाला पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के सबसे बड़े बेटे थे और अपने पिता द्वारा स्थापित पार्टी इंडियन नैशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख थे। देवीलाल उप प्रधानमंत्री रहने के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री भी रहे थे।

उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री के छोटे बेटे अभय सिंह चौटाला इनेलो के वरिष्ठ नेता हैं, जबकि बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला, जो पूर्व सांसद हैं, जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रमुख हैं। चौटाला की पार्टी इनेलो भी पहले भाजपा की सहयोगी रही है। इनेलो 2005 से हरियाणा में सत्ता से बाहर है।

चौटाला ने प्राथमिक शिक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। हालांकि तिहाड़ जेल में रहने के दौरान उन्होंने 82 साल की उम्र में 10वीं और फिर 12वीं पास की। शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में उन्हें 2013 में जेल भेजा गया था और 2021 में रिहा किया गया। बाद में मई 2022 में, आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में चार साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें फिर से तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

First Published - December 20, 2024 | 11:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट