facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलान

UP सरकार 22 मार्च से चलाएगी स्पेशल बसें, होली पर दिल्ली से UP आना-जाना होगा आसान

Advertisement

UP Special Buses: स्पेशल बसों की व्यवस्था होली के त्यौहार और गुड फ्राइडे के साथ पड़ रहे वीकेंड को ध्यान में रख कर की गई है। स्पेशल बसें 22 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेंगी।

Last Updated- March 15, 2024 | 4:36 PM IST
UPSRTC deploys 7000 additional busses for Mahakumbh. Bus sesrvice from every district UPSRTC ने महाकुंभ के लिए 7000 अतिरिक्त बसें तैनात कीं, हर जिले से प्रयागराज के लिए चलेंगी बसें

Uttar Pradesh Special Buses : होली और गुड फ्राइडे के कारण लंबे सप्ताहांत की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) 22 मार्च से 1 अप्रैल तक विशेष बसें चलाएगा।

बता दें कि होली के कारण लोगों की भारी भीड़ से निपटने के लिए यूपी सरकार ने यह निर्णय लिया गया है। होली 24 और 25 मार्च को मनाई जा रही है जबकि उसके बाद गुड फ्राइडे की छुट्टी और वीकेंड भी पड़ रहा है।

विभाग ने बस ट्रैफिक और यात्रा भीड़ की संख्या में वृद्धि के कारण बढ़े हुए यातायात को कंट्रोल करने के लिए अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 10 दिनों के लिए रद्द कर दी हैं। सब कुछ सही से निपटाने के लिए परिवहन निगम अपने ड्राइवरों और कंडक्टरों को अलग से भत्ता भी देगा।

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि इस अवधि के दौरान, यात्रियों को दिल्ली से राज्य के पूर्वी हिस्सों की ओर ले जाने के लिए बढ़ी हुई संख्या में बसें चलाई जाएंगी, ताकि यात्री समय पर अपने घर तक पहुंच सकें।

इस अवधि के दौरान परिवहन निगम की सभी बसें लगातार चलती रहेंगी। उन्होंने कहा कि बसों एवं वाहनों के रख-रखाव के लिए प्रत्येक डिपो में मुख्यालय एवं क्षेत्रीय स्तर से अतिरिक्त असेम्बली एवं स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराये जाएंगे।

कब से कब तक चलेंगी स्पेशल बसें ?

बात दें कि इन स्पेशल बसों की व्यवस्था होली के त्यौहार और गुड फ्राइडे के साथ पड़ रहे वीकेंड को ध्यान में रख कर की गई है। स्पेशल बसें 22 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेंगी।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement