facebookmetapixel
Weather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!

यूपी सरकार एक्सपोर्ट प्रमोशन के लिए बढ़ाएगी बजट, FY24 में 2 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य किया तय

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने निर्यात प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग का वार्षिक बजट बढ़ा

Last Updated- June 13, 2023 | 2:46 PM IST
UP export

UP export in FY24: लगातार बढ़ते निर्यात (एक्सपोर्ट) से उत्साहित उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में दो लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है। प्रदेश सरकार निर्यात प्रोत्साहन का बजट बढ़ाने की तैयारी में है और विदेशी खरीददारों को और अधिक सुविधाएं दी जाएंगी।

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने निर्यात प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग का वार्षिक बजट बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता निर्यात है। ज्यादा से ज्यादा निर्यातकों को फायदा दे सकें इसके मद्देनजर आने वाले दिनों में जो अनुपूरक बजट आने वाला है उसमें एक अलग से मद बनाया जाएगा। जिसके जरिए सरकार विदेश से आने वाले खरीददारों को बेहतर सुविधाएं दे सकेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्यात प्रोत्साहन के लिए अलग से धनराशि की व्यवस्था की जाए ताकि उत्तर प्रदेश ज्यादा से ज्यादा विदेशी खरीददारों को आकर्षित कर सके।

मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का निर्यात पिछले पांच वर्ष में दोगुना हुआ है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश से 1.74 लाख करोड़ का निर्यात हुआ है। लेकिन आने वाले पांच साल में उत्तर प्रदेश के निर्यात को 1.74 लाख करोड़ से तीन लाख करोड़ करना है और यह तभी सम्भव होगाा, जब निर्यात में प्रति वर्ष 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो। मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को इस वर्ष उत्तर प्रदेश का निर्यात लक्ष्य दो लाख करोड़ करने का निर्देश दिया।

औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि निर्यात के मामले में गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडू आदि जो भी प्रदेश उत्तर प्रदेश से आगे हैं, उन राज्यों की और उत्तर प्रदेश की तुलनात्मक समीक्षा की जाए। समीक्षा के जरिये उत्तर प्रदेश के निर्यात को बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को उद्यमियों के साथ बैठक कर यहां से निर्यात बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

मंत्री नन्दी ने नोएडा में 21 से 25 सितम्बर तक आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की तैयारी के साथ ही व्यापक प्रचार प्रसार करने और विदेशी बायरों को जोड़ने के निर्देश दिए। मंत्री नन्दी ने कहा कि विदेशों में होने वाले फेयर में उत्तर प्रदेश से अधिकारी और एक्सपोर्टर का डेलीगेशन जाए, ऐसी व्यवस्था की जाए। इससे न केवल प्रदेश के लोगों का एक्सपोजर बढ़ेगा बल्कि निर्यात में बढ़ोत्तरी होगी।

First Published - June 13, 2023 | 2:46 PM IST

संबंधित पोस्ट