facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

UP: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत ढही; कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

Advertisement

कन्नौज के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि यह एक गंभीर हादसा है। प्राथमिकता सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की है।

Last Updated- January 11, 2025 | 4:26 PM IST
UP: Under-construction lintel collapsed at Kannauj railway station (ANI)

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत निर्माणाधीन दो मंजिला भवन का लिंटर ढहने से रेलवे के कई कर्मी और मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

तत्काल बचाव अभियान शुरू करके छह घायल मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया है। हादसे के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में भी भगदड़ मच गई। मौके पर अधिकारियों ने आकर जांच पड़ताल शुरू की और बचाव अभियान शुरू किया।

कन्नौज के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि यह एक गंभीर हादसा है। प्राथमिकता सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की है।

उन्होंने कहा कि हादसे के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें भी राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

अब तक छह मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि अभी भी करीब बीस मजदूर मलबे में फंसे हुए हैं। घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल और कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

Advertisement
First Published - January 11, 2025 | 4:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement