facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलान

पीएम मोदी की प्रेरणा व प्रयास से संयुक्त अरब अमीरात में बना पहला हिंदू मंदिर: UP CM Yogi

Advertisement

CM Yogi ने कहा कि काशी सर्वविद्या की राजधानी होगी और पिछले 10 वर्ष में आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखते हुए काशी नए कलेवर में दुनिया के सामने आई है।

Last Updated- February 23, 2024 | 3:09 PM IST
CM Yogi_PM Modi
Varanasi: Prime Minister Narendra Modi being presented a memento by Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या धाम के साथ ही प्रधानमंत्री की प्रेरणा व प्रयास से संयुक्त अरब अमीरात में पहले हिंदू मंदिर का निर्माण हुआ है।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में सांसद खेलकूद, सांसद संस्कृत प्रतियोगिता, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी ने यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘500 वर्षों के प्रभु श्री रामलला के वनवास के कालखंड को समाप्त कर अयोध्या धाम में अपनी दूरदर्शिता, वचनबद्धता और कर कमलों से प्रभु को विराजमान कर प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी काशी आए हैं और उनकी ही प्रेरणा व प्रयास से संयुक्त अरब अमीरात में पहला हिंदू मंदिर बना है। गत सप्ताह ही उसका लोकार्पण कर प्रधानमंत्री काशी में पधारे हैं।’’

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार योगी ने कहा, ‘‘काशी मंदिरों का ही शहर है। अब काशी की आभा वैश्विक मंच पर सांस्कृतिक रूप से बुलंद हो रही है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी सर्वविद्या की राजधानी होगी और पिछले 10 वर्ष में आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखते हुए काशी नए कलेवर में दुनिया के सामने आई है। उन्होंने कहा,‘‘ कल रात्रि 11 बजे भी अपने प्रधानमंत्री को विकास कार्यों का अवलोकन करते हुए देखा होगा। रात्रि 11 बजे जब दुनिया सोती है, तब प्रधानमंत्री जी जगकर आपके हित में कार्य कर रहे थे। यह बताता है कि राजनेता कैसे जनमानस का विश्वास अर्जित कर सकता है।’’

एक अन्‍य आधिकारिक बयान के अनुसार यहां वाराणसी के सीरगोवर्धन में संत रविदास की 647 वीं जयंती समारोह को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मौजूदगी में संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी की तर्ज पर सीरगोवर्धन में नया स्वरूप देखने को मिलता है।

उन्‍होंने कहा कि आज संग्रहालय का शिलान्यास हुआ है, यह संगत जब उनकी 650वीं जयंती मनाएगी तो यहां भव्य स्मारक देखने को मिलेगा।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 3:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement