facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलान

National Voters’ Day 2024: मतदान हमारा कर्तव्य भी और अधिकार भी- CM योगी आदित्यनाथ

Advertisement

UP CM आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान को लोकतांत्रिक अधिकार के साथ ही सभी के लिए एक कर्तव्य भी बताया।

Last Updated- January 25, 2024 | 4:39 PM IST
National Voters' Day 2024: मतदान हमारा कर्तव्य भी और अधिकार भी- CM योगी आदित्यनाथ
UP CM Yogi Adityanath

National Voters’ Day 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेश के लोगों को बृहस्पतिवार को बधाई देते हुए उनसे चुनाव के दौरान 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प लेने की अपील की।

आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान को लोकतांत्रिक अधिकार के साथ ही सभी के लिए एक कर्तव्य भी बताया। अपने ‘एक्स’ हैंडल पर मुख्यमंत्री ने लिखा, “सभी सम्मानित मतदातागणों एवं प्रदेश वासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक बधाई, पहली बार मतदाता बने सभी युवा साथियों का अभिनंदन। मतदान हमारा कर्तव्य होने के साथ ही अधिकार भी है। आइए, अपने लोकतंत्र को और अधिक सहभागी व मजबूत बनाने हेतु शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लें।”

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘एक्स’ पर नए मतदाताओं को लेकर की गई अपील को साझा करते हुए आदित्यनाथ ने सभी नव मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवाओं को मतदाता बनने के लिए पंजीकरण कराने के साथ ही अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया। भाषा

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 4:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement