facebookmetapixel
Weather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!

UP में नए उद्यमों की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध कराने की कवायद में तेजी लाने के निर्देश

प्रदेश सरकार ने दो सप्ताह के अंदर बीमार व बंद पड़े उद्योगों की जानकारी देने को कहा है जिससे उन पर नए उद्यमों की स्थापना की जा सके।

Last Updated- June 13, 2023 | 4:29 PM IST
UP CM Yogi

उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए भारी भरकम निवेश के बाद अब नए उद्यमों की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध कराने की कवायद में तेजी लायी जा रही है।

प्रदेश सरकार ने दो सप्ताह के अंदर बीमार व बंद पड़े उद्योगों की जानकारी देने को कहा है जिससे उन पर नए उद्यमों की स्थापना की जा सके। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में लैंड बैंक बढ़ाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को अगस्त के महीने में प्रस्तावित पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के दौरान 1.60 लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का लक्ष्य देते हुए उद्योगों के लिए जमीन की व्यवस्था करने को कहा गया है। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रदेश में निवेशकों की कोई कमी नहीं है। बड़ी संख्या में निवेशक यहां निवेश को तैयार हैं, इसलिए लैंड बैंक में वृद्धि का प्रबंध किया जाए। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि रायबरेली, बाराबंकी, हाथरस, लखनऊ, हरदोई, चित्रकूट, प्रतापगढ़ आदि जिलों में लैंड बैंक बढ़ाया गया है, जिसे उद्योगों को आवंटित किया जाना है।

अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ व उन्नाव जिले में लॉजिस्टिक पार्क तैयार है और यहां जमीन का आवंटन का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में यूपीसीडा में हुए एमओयू के सापेक्ष 54000 करोड़ रूपए के एमओयू भूमि पर उतरने को पूरी तरह से तैयार हैं। यूपीसीडा के एमओयू प्रस्ताव में आईटी को भी शामिल किया गया है।

यूपीसीडा अधिकारियों ने नए उद्यमों की स्थापना के लिए स्कूटर इण्डिया की जमीन मिलने की जानकारी दी। इसके साथ ही जानकारी दी कि हाथरस में 550 एकड़ भूमि पर कब्जा प्राप्त हो चुका है। यहां सलाहकार कम्पनी द्वारा लेआउट तैयार किया गया है और 2000 करोड के एमओयू धरातल पर उतरने को तैयार हैं।

अधिकारियों ने बताया कि चित्रकूट में ग्राम सभा की 67 एकड़ भूमि निःशुल्क प्राप्त की जा चुकी है। जिस पर मंत्री नन्दी ने इसे 200 एकड़ करने का लक्ष्य दिया। कहा कि आस-पास के एरिया में ग्राम सभा की बहुत सी जमीन खाली पड़ी है। चित्रकूट के पास ही अन्य भूमि को भी खरीदने का निर्देश दिया।

मंत्री नन्दी ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश देते हुए कहा कि दो सप्ताह के अंदर सभी क्षेत्रीय प्रबंधक अपने औद्योगिक क्षेत्रों में बीमार व बंद पड़े औद्योगिक इकाईयों की पूरी सूची बनाकर पेश करें।

उन्होंने कहा कि 90 दिन के बाद 60 दिन का समय उद्योगों को दिया जाएगा। इसके बाद पेनल्टी लगाई जाएगी। नंदी ने कहा कि इण्डियन मैनुफैक्चरर क्लस्टर प्रयागराज में लम्बित कार्य 31 जुलाई तक पूरा कर दिया जाए। उन्होंने इत्र पार्क कन्नौज में 57 एकड़ भूमि पर दो फेज में कार्य करने के निर्देश दिए।

First Published - June 13, 2023 | 4:29 PM IST

संबंधित पोस्ट