facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

UP Municipal Election Result 2023: उप्र में विधानसभा उपचुनाव और नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू

Last Updated- May 13, 2023 | 9:00 AM IST
UP Nikay Chunav

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव और राज्य विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शनिवार सुबह शुरू हो गयी। आधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले की स्वार और मिर्जापुर जिले की छानबे (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था, जबकि राज्य के 75 जिलों में नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में क्रमश: चार मई और 11 मई को मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि दोनों चुनावों के लिए मतों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गयी।

नगर निकाय चुनाव में 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए दोनों चरणों में मतदान हुआ।

चुनाव में 17 महापौर और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए। राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदाताओं ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया। कुल मिलाकर, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे।

उत्तर प्रदेश में महापौर का चुनाव आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन नगर निगम में हुआ।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने नगर निकाय के चुनावों के लिए अधिसूचना जारी करने की घोषणा करते हुए पहले कहा था कि राज्य में महापौर की 17 सीटों और पार्षदों की 1,420 सीटों पर ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के माध्यम से मतदान होगा, जबकि शेष पर मतपत्र का उपयोग किया जाएगा।

उप्र विधानसभा की स्वार सीट समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है, जबकि छानबे सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन की वजह से खाली हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, स्वार और छानबे विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा और दोनो स्थानों पर क्रमश: 44.95 प्रतिशत और 44.15 फीसदी मतदान हुआ। विधानसभा उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है।

ये भी पढ़ें: Karnataka Election Results Live: कर्नाटक में वोटों की गिनती शुरू, भाजपा की वापसी या कांग्रेस मारेगी बाजी?

First Published - May 13, 2023 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट