facebookmetapixel
लोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’क्या खत्म हो रहा है स्थायी दोस्ती का दौर? ट्रंप की नीतियों ने हिला दी वैश्विक गठबंधनों की बुनियाद2026 में भारत का ट्रेड एजेंडा: द्विपक्षीय समझौतों से आगे बढ़कर वैश्विक व्यापार धुरी बनने की तैयारीEditorial: डेटा सेंटर को बिजली देना जरूरी, AI में लीडरशिप ऊर्जा आपूर्ति के नियंत्रण पर टिकीRBI गवर्नर को भरोसा: भारत की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत, बाहरी मोर्चे पर भी देश पूरी तरह सुरक्षितPSL वर्गीकरण विवाद पर RBI का रुख साफ: यह बैंकों का व्यक्तिगत मसला, पूरी व्यवस्था के लिए खतरा नहींसोने की कीमतों में उछाल से बढ़ा गोल्ड लोन का ग्राफ, RBI ने कहा: एसेट क्वालिटी पर कोई खतरा नहीं

UP: लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद एक्शन में सीएम योगी, बोले- आमजन के कार्यों में अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं होगी

UP CM Yogi ने अफसरों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े जो भी मुद्दे अदालत में लंबित हैं, उनमें अपना पक्ष पेश करते हुए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कराई जाए।

Last Updated- June 06, 2024 | 1:13 PM IST
Yogi Adityanath at Janata Darshan programme
Yogi Adityanath at Janata Darshan programme

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को आम जनता से जुड़े कार्यों को समय से पूरा करने की हिदायत देते हुए गुरुवार को कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम किया। इसमें बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने एक—एक कर फरियादी के पास पहुंचकर उनकी समस्या जानी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन से जुड़े कार्य निश्चित समयसीमा में हों तथा किसी भी काम में अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दे सरकार की प्राथमिकता में हैं। जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा भी पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने हर युवा से न सिर्फ उसकी व्यक्तिगत परेशानी पूछी, बल्कि उनसे कई मुद्दों पर बातचीत भी की। युवाओं ने विभिन्न मुद्दों पर आदित्यनाथ से बातें साझा कीं। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े जो भी मुद्दे अदालत में लंबित हैं, उनमें अपना पक्ष पेश करते हुए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कराई जाए।

First Published - June 6, 2024 | 1:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट