facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

आम आदमी पार्टी को ‘राष्ट्रीय पार्टी’ का दर्जा, आयोग ने TMC, CPI और NCP से छीना स्टेटस

Last Updated- April 10, 2023 | 8:17 PM IST
BJP got principled support from Aam Aadmi Party on UCC

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) को इलेक्शन कमीशन (EC) ने ‘राष्ट्रीय पार्टी’ का दर्जा प्रदान किया है। अन्ना हजारे आंदोलन के बाद दिल्ली में अपने पैर पसारने वाली ‘आप’ की पंजाब में भी सरकार है।

इसी के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा चुनाव आयोग ने वापस ले लिया है।

इसके अलावा इलेक्शन कमीशन ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) से क्षेत्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया है।

आयोग ने सोमवार को आम आदमी पार्टी को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दी और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया।

आयोग ने सोमवार को जारी एक आदेश में उत्तर प्रदेश में RLD, आंध्र प्रदेश में BRS, मणिपुर में PDA, पुडुचेरी में पीएमके, पश्चिम बंगाल में आरएसपी और मिजोरम में एमपीसी को दिया गया राज्य पार्टी का दर्जा भी रद्द कर दिया।

आयोग ने कहा कि AAP को चार राज्यों दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में नामित किया गया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है।

पोल पैनल ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के रूप में एनसीपी, सीपीआई और तृणमूल कांग्रेस का दर्जा वापस ले लिया जाएगा। भाजपा, कांग्रेस, माकपा, बहुजन समाज पार्टी (BSP), नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और आप अब राष्ट्रीय पार्टी हैं।

आयोग ने कहा कि एनसीपी और तृणमूल कांग्रेस को हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में उनके प्रदर्शन के आधार पर क्रमशः नगालैंड और मेघालय में राज्य दलों के रूप में मान्यता दी जाएगी।

First Published - April 10, 2023 | 8:06 PM IST

संबंधित पोस्ट