facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Swati Maliwal case: बिभव ने मालीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, अपशब्द कहने का आरोप लगाया

शिकायत में कहा गया है कि यह आरोप झूठा है कि जब मालीवाल केजरीवाल से मिलने गई थीं तो कुमार ने मुख्यमंत्री के आवास पर उनके साथ मारपीट की।

Last Updated- May 18, 2024 | 9:29 AM IST
swati maliwal
Swati Maliwal Case

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) सांसद स्वाति मालीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि मालीवाल ने 13 मई को मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में सेंध लगाकर अनधिकृत प्रवेश किया और वहां हंगामा किया। पार्टी ने यह जानकारी दी।

पार्टी ने कहा कि जब कुमार ने मालीवाल को रोकने की कोशिश की तो ‘आप’ सांसद ने उन्हें गालियां दीं। कुमार ने सिविल लाइंस पुलिस थाने के एसएचओ को एक ई-मेल के माध्यम से भेजी शिकायत में कहा है कि अब मालीवाल झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही हैं। शिकायत में कहा गया है कि यह आरोप झूठा है कि जब मालीवाल केजरीवाल से मिलने गई थीं तो कुमार ने मुख्यमंत्री के आवास पर उनके साथ मारपीट की। कुमार ने इसकी एक प्रति पुलिस उपायुक्त (उत्तर) को भी भेजी है।

पार्टी के बयान के अनुसार, कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि मालीवाल ने मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में सेंध लगाई और जबरन प्रवेश कर वहां हंगामा किया। शिकायत में कहा गया है कि जब कुमार ने मालीवाल को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने गालियां दीं।

कुमार ने शिकायत में यह भी कहा है कि मालीवाल अब उन्हें गलत तरीके से फंसाने की कोशिश कर रही हैं ताकि उन पर अनुचित दबाव बनाया जा सके। मालीवाल ने पहले ही कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया है कि जब वह सोमवार को केजरीवाल से उनके आधिकारिक आवास पर मिलने गई थीं तो कुमार ने उनके साथ मारपीट की।

कुमार द्वारा दायर शिकायत के अनुसार, मालीवाल 13 मई को सुरक्षाकर्मियों को यह बताकर केजरीवाल के घर में घुस गईं कि वह राज्यसभा सदस्य हैं। कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि सुरक्षा अधिकारी ने मालीवाल से उनके विवरण सत्यापित होने तक इंतजार करने का अनुरोध किया, इसके बावजूद वह जबदस्ती मुख्यमंत्री आवास में घुस गईं। शिकायत में दावा किया गया कि सुबह 9:22 बजे जब कुमार मुख्यमंत्री आवास की मुख्य इमारत में दाखिल हुए तो उन्होंने मालीवाल को ड्राइंग रूम में बैठे पाया।

शिकायत में कहा गया, ‘‘कुमार ने मालीवाल से संपर्क किया और विनम्रतापूर्वक उनसे मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन करने का अनुरोध किया। इस पर, मालीवाल ने कुमार पर चिल्लाना शुरू कर दिया और गालियां दीं।

उन्होंने कहा: ‘तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई…एक सांसद को रोकने की….तुम्हारी औकात क्या है?’’ कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि मालीवाल ने अनुरोधों को नजरअंदाज कर दिया और ड्राइंग रूम से आवास के अंदरूनी हिस्सों की ओर जाने लगीं।

कुमार ने दावा किया कि मालीवाल का इरादा केजरीवाल को नुकसान पहुंचाने का था और उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। मालीवाल गुस्से में आकर सोफे पर बैठ गईं और पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर दिया। कुमार ने कहा कि जब उन्होंने मालीवाल से मुख्यमंत्री आवास से जाने का अनुरोध किया, तो ‘आप’ सांसद ने कहा, ‘‘मैं तुझे देख लूंगी…मैं तुझे ऐसे झूठे केस में फंसाऊंगी कि तुझे जिंदगी भर जेल में सड़ा दूंगी।’’

कुमार ने शिकायत में कहा, ‘‘आपसे (एसएचओ) अनुरोध है कि मालीवाल के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करें। चूंकि यह चुनाव का समय है, यह सब भाजपा के इशारे पर किया गया हो सकता है और इसलिए अनुरोध है कि मालीवाल के कॉल रिकॉर्ड, संदेश और भाजपा नेताओं के साथ उनकी बातचीत की भी जांच होनी चाहिए।’’

First Published - May 18, 2024 | 9:29 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट