facebookmetapixel
Advertisement
US-ईरान टेंशन बिगाड़ेगा रसोई का बजट! इस महीने 5% तक उछले खाद्य तेलों के दाम; आगे आएगी नरमी?अदाणी प्रॉपर्टीज चौथे नंबर पर, हुरुन इंडिया की टॉप रियल एस्टेट कंपनियों की रैंकिंग में DLF टॉप परNBCC को ₹501 करोड़ की बड़ी सौगात, राजस्थान, BEL और PFC से मिले 4 प्रोजेक्ट; क्या बदलेगी शेयर की चाल?Groww, Angel One और दूसरे ब्रोकर्स पर नए नियमों का कितना असर? ब्रोकरेज ने बताई तस्वीरEPF New Rules 2026: 12%, 9% या ₹1,800 PF? जानिए आपकी सैलरी और रिटायरमेंट के लिए कौन-सा विकल्प रहेगा सबसे बेहतरIDBI बैंक के लिए फेयरफैक्स फाइनेंशियल की बोली स्वीकार करने के करीब है सरकारसिर्फ एक फंड से BFSI, IT और हेल्थकेयर में निवेश! Baroda BNP Paribas का नया NFO खुलाटिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट हैंग होने से हैं परेशान? IRCTC की नई वेबसाइट करेगी आपकी समस्या खत्महीरों की मांग अचानक क्यों टूट गई? चीन से शुरू हुआ असर अब दुनिया तक पहुंचाहोर्मुज खुल भी जाए, तब भी दुनिया को राहत नहीं! रिपोर्ट में क्यों जताई गई महंगाई को लेकर नई चिंता?

PM मोदी के झंडी दिखाने से पहले सोलापुर, शिरडी वंदे भारत ट्रेन का किराया घोषित

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 3:49 PM IST
PM Modi

महाराष्ट्र में मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईनगर शिरडी मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाने से पहले, मध्य रेलवे ने इनके किराये की घोषणा की।

मध्य रेलवे (सीआर) के एक अधिकारी ने कहा कि सीएसएमटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस)-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन में कैटरिंग सेवा के बिना एक तरफ का किराया चेयर कार के लिए 1,000 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,015 रुपये होगा, जबकि खानपान के साथ दोनों श्रेणियों का किराया क्रमशः 1,300 रुपये और 2,365 रुपये होगा।

उन्होंने कहा कि सीएसएमटी से साईनगर शिरडी के लिए कैटरिंग सेवा के बिना एक तरफ की यात्रा का टिकट चेयर कार और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए क्रमश: 840 रुपये और 1670 रुपये होगा, जबकि खानपान सेवा के साथ टिकट की कीमत क्रमशः 975 रुपये और 1840 रुपये होगी।

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस देश की वाणिज्यिक राजधानी और प्रमुख कपड़ा शहर के बीच 455 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 30 मिनट में तय करेगी। इससे दोनों शहरों के बीच सम्पर्क में सुधार होगा और सोलापुर में सिद्धेश्वर, अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर और पुणे जिले में आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों की यात्रा करने में सुविधा भी होगी।

मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस भारत के सबसे संरक्षित मंदिर शहरों में से एक और नासिक, त्र्यंबकेश्वर और शनि सिंगणापुर के अन्य तीर्थस्थलों तक की 343 किलोमीटर की यात्रा करने में 5 घंटे 25 मिनट का समय लेगी, जो वर्तमान में लगने वाले समय से लगभग दो घंटा कम है।

मौजूदा सुपरफास्ट ट्रेन मुंबई-सोलापुर की दूरी तय करने में 7 घंटे 55 मिनट का समय लेती हैं, वंदे भारत दादर, कल्याण, पुणे और कुर्दुवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव के साथ इसे साढ़े 6 घंटे में पूरा करेगी। सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस सीएसएमटी से शाम 4.05 बजे रवाना होगी और रात 10.40 बजे सोलापुर पहुंचेगी, जबकि यह सोलापुर से सुबह 6.05 बजे रवाना होकर दोपहर 12.35 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। यह बुधवार को सीएसएमटी से और गुरुवार को सोलापुर से नहीं चलेगी।

सीआर अधिकारियों ने कहा कि सीएसएमटी-साईनगर शिरडी ट्रेन, देश की 10वीं वंदे भारत ट्रेन होगी, यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। सीआर अधिकारी ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में चार वंदे भारत ट्रेनें होंगी।’’

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 3:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement