facebookmetapixel
जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेट कंपनी Eternal पर GST की मार, ₹3.7 करोड़ का डिमांड नोटिस मिलासरकार ने जारी किया पहला अग्रिम अनुमान, FY26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगीDefence Stocks Rally: Budget 2026 से पहले डिफेंस शेयरों में हलचल, ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 12% तक रिटर्नTyre Stock: 3-6 महीने में बनेगा अच्छा मुनाफा! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें, ₹4140 दिया टारगेटकमाई अच्छी फिर भी पैसा गायब? जानें 6 आसान मनी मैनेजमेंट टिप्सSmall-Cap Funds: 2025 में कराया बड़ा नुकसान, क्या 2026 में लौटेगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताई निवेश की सही स्ट्रैटेजी85% रिटर्न देगा ये Gold Stock! ब्रोकरेज ने कहा – शादी के सीजन से ग्रोथ को मिलेगा बूस्ट, लगाएं दांवकीमतें 19% बढ़ीं, फिर भी घरों की मांग बरकरार, 2025 में बिक्री में मामूली गिरावटIndia-US ट्रेड डील क्यों अटकी हुई है? जानिए असली वजहस्टॉक स्प्लिट के बाद पहला डिविडेंड देने जा रही कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनी! जानें रिकॉर्ड डेट

Shaheed Diwas 2023: भगत सिंह के गांव में विरासत सड़क बनाई जाएगी- मुख्यमंत्री मान

Last Updated- March 23, 2023 | 2:07 PM IST
shaheed bhagat singh

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव में राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब और पंजाबियों के शानदार योगदान को दर्शाने वाली एक विरासत सड़क बनवाने की घोषणा की।

मान ने कहा कि मौजूदा संग्रहालय से खटकड़ कलां स्थित शहीद भगत सिंह के पैतृक आवास तक 850 मीटर लंबी विरासत सड़क का निर्माण किया जाएगा। मान ने कहा कि वह पहले ही पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को इस परियोजना को गति देने का निर्देश दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले महान शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार कर्तव्यबद्ध है। उन्होंने कहा, “हम सभी को शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए कड़े प्रयास करने होंगे।”

First Published - March 23, 2023 | 2:07 PM IST

संबंधित पोस्ट